Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत :गल्लागाँव की प्रियांशी ने पुणे में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड

दून:प्रदेशभर की सड़कों को दुरुस्त करने के संबंध में कैबिनेट बैठक में हुआ विस्तृत विचार-विमर्श

दून :वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल एवं निर्यात संवर्धन को लेकर मुख्य सचिव ने ली जिलाधिकारियों के साथ बैठक

नैनीताल: बिना अनुमति डीएम की कॉल रिकॉर्डिंग कर सार्वजनिक करने पर पोर्टल संपादक को जारी किया कारण बताओ नोटिस

देहरादून:कैबिनेट द्वारा लिये गये अहम निर्णय

सूचना

: लोहाघाट:तीन दिवसीय पोषण भी पढ़ाई भी कार्यशाला का डीएम ने किया शुभारंभ/तीन ब्लॉक की 120 आंगनबाड़ी कार्यकृतियां कर रही है प्रतिभाग

Laxman Singh Bisht

Thu, Feb 27, 2025
तीन दिवसीय पोषण भी पढ़ाई भी कार्यशाला का डीएम ने किया शुभारंभ बच्चों के पोषण और शिक्षा के क्षेत्र में अपनी भूमिका को सशक्त बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को बाल विकास विभाग चंपावत के द्वारा आयोजित लोहाघाट के युवा भवन में "पोषण भी पढ़ाई भी" विषय पर आयोजित तीन दिवसीय कार्यशाला का उद्घाटन प्र० जिलाधिकारी जयवर्धन शर्मा द्वारा किया गया। जिला बल विकास एवं परियोजना अधिकारी राजेंद्र बिष्ट ने जानकारी देते हुए बताया कार्यशाला मे लोहाघाट , बाराकोट तथा पाटी ब्लॉक की 120 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है जो बच्चों के पोषण और शिक्षा के क्षेत्र में अपनी भूमिका को सशक्त बनाने हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल हुई है। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को बच्चों के समग्र विकास में उनके महत्वपूर्ण योगदान के बारे में जागरूक करना है।कार्यशाला में बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए सही पोषण और शिक्षा के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई। कहा तीन दिवसीय कार्यशाला में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को संतुलित आहार, बच्चों को पौष्टिक आहार देने के तरीके, और मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर प्रशिक्षण दिया जायेगा।कार्यशाला के उद्घाटन के दौरान प्रभारी डीएम शर्मा ने कहा "आंगनवाड़ी कार्यकर्तियां बच्चों की शिक्षा और पोषण में पहली कड़ी होती हैं। नई शिक्षा नीति में आंगनवाड़ी केंद्रों को प्राथमिक शिक्षा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा माना गया है। यह कार्यशाला बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा और पोषण के संबंध में कार्यकर्ताओं को और अधिक सशक्त बनाएगी। "साथ ही कहा कि नई शिक्षा नीति में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण है, और उनका कर्तव्य सिर्फ बच्चों को पोषण प्रदान करना ही नहीं, बल्कि उनकी मानसिक और शारीरिक वृद्धि के लिए उचित मार्गदर्शन भी करना है यह कार्यशाला आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को नई शिक्षा नीति के अंतर्गत उनके कर्तव्यों और जिम्मेदारियों से अवगत कराने के साथ-साथ उन्हें बच्चों के पोषण और शिक्षा से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर प्रशिक्षण देने में सहायक साबित होगी। कार्यशाला के अंतर्गत कार्यकर्ताओं को बच्चों के समग्र विकास के लिए आवश्यक संसाधन और ज्ञान प्रदान किया जाएगा, जिससे वे अपनी भूमिका को और बेहतर तरीके से निभा सकेंगे।इस दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेंद्र बिष्ट , सुपरवाइजर कमला मर्तोलिया, कविता बिष्ट ,जसप्रीत कौर ,पुष्पा चौधरी,प्रियंका ,मोहन बिष्ट, कमल सिंह समेत अन्य अधिकारी तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्तियां उपस्थित रही।

विज्ञापन

जरूरी खबरें