डीएम ने कोली ढेक झील का किया निरीक्षण, झील के सौंदर्यीकरण के लिए 19लाख रुपए की धनराशि करी जारी
Laxman Singh Bisht
May 24, 2023 04:38 pm
69 views
24 May 2023
डीएम चंपावत नरेंद्र सिंह भंडारी ने लोहाघाट की प्रसिद्ध कोली ढेक झील क्षेत्र का अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया डीएम भंडारी ने निरीक्षण के दौरान बोट संचालकों से वार्ता कर उनकी समस्याओं को जाना और समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया डीएम भंडारी ने कहा सीएम धामी के द्वारा चंपावत जिले को पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने के क्रम में झील क्षेत्र के सौंदर्यीकरण का कार्य करवाया जाना है ताकि पर्यटकों को अच्छी सुविधा मिल सके और संख्या में बढ़ोतरी हो सके
डीएम भंडारी ने कहा झील के सौंदर्यीकरण के लिए उन्होंने अनटाइड फंड से 19 लाख रुपए की धनराशि जारी कर दी है जिसमें टेंडर प्रक्रिया हो चुकी है जल्द कार्य शुरू करवाया जाएगा डीएम भंडारी ने कहा झील में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ाने के लिए एक ब्रिज का निर्माण करवाया जाएगा इसके अलावा पर्यटकों के लिए साइकलिंग ट्रेक, टिकट काउंटर व सुलभ शौचालय का निर्माण करवाया जाएगा डीएम ने कहा झील में जार्मिंग की भी परमिशन दे दी गई है तथा पर्यटकों की सुरक्षा के लिए झील क्षेत्र में जगह जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे तथा झील क्षेत्र को ईकोटूरिज्म साइड के तौर पर विकसित किया जाएगा
ताकि अधिक से अधिक संख्या में पर्यटक आ सके और चंपावत जिले को नई पहचान मिल सके इसके अलावा स्थानीय लोगों को अधिक से अधिक रोजगार मिले डीएम भंडारी ने झील क्षेत्र में सौंदर्यीकरण के लिए जिला पर्यटन अधिकारी को जरूरी दिशा निर्देश दिए मालूम हों इस समय झील में वोटिंग करने के लिए काफी संख्या में दूर-दूर क्षेत्रों से पर्यटक पहुंच रहे हैं इस कारण स्थानीय युवाओं को रोजगार मिल रहा है
विज्ञापन
बाराकोट के कामाजूला में गहरी खाई में गिरी पिकअप एक की मौत एक गंभीर हायर सेंटर रेफर्।
लोहाघाट बाईपास में प्रस्तावित टनल निर्माण हेतु प्रक्रिया शुरू मिट्टी की होने लगी जांच। दो टनल है प्रस्तावित।
लोहाघाट:उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट में अल्ट्रासाउंड जांच हेतु तीनों विकासखंडों का साप्ताहिक रोस्टर जारी।
लोहाघाट:यूकेडी के दिग्गज नेता काशी सिंह ऐरी पहुंचे लोहाघाट। मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्ताओं की ली बैठक।
लोहाघाट:घाट के पुराने मोटर पुल से महिला ने उफनती सरयू में लगाई छलांग मौत।
लोहाघाट:बंदेला ढेक निवासी सामाजिक कार्यकर्ता त्रिभुवन सिंह ढेक का आकस्मिक निधन क्षेत्र में शोक की लहर।
लोहाघाट:होटल-ढाबों पर लोहाघाट पुलिस की सख्ती 06 के चालान 2,500 रुपए वसूला संयोजन शुल्क
चंपावत:जिलाधिकारी ने सीमा सुरक्षा को और सुदृढ़ करने के लिए बेहतर समन्वय एवं सतत निगरानी के दिए निर्देश
बाराकोट:मिनिस्ट्रियल कार्मिकों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की धरती, बाराकोट से किया आर पार की लड़ाई का ऐलान
लोहाघाट:होली विजडम स्कूल के तीन पूर्व मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान