Thursday 26th of March 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:मतदाताओं को न हो कोई परेशानी, जिलाधिकारी ने तैयारियों की समीक्षा की

चंपावत:खेती छतार सड़क में गुणवत्ता पूर्ण किया जा रहा है कार्य सभी आरोप निराधार :लोनिवी

चंपावत:जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने बीमा कंपनी को परिवादिनी को बीमा राशि देने के दिए निर्देश।

लोहाघाट:नसखोला में घर के पास महिलाओं पर गुलदार का हमले का प्रयास बीच में आए कुत्ते को किया घायल

लोहाघाट:व्यावसायिक सिलेंडरों की आपूर्ति ठप कारोबारी परेशान व्यापार संघ का एसडीएम को ज्ञापन।

: चंपावत एडीएम हेमंत कुमार वर्मा व एसडीएम लोहाघाट रिंकु बिष्ट का स्थानांतरण होने पर डीएम नवनीत पांडे तथा विभागीय अधिकारियों/कर्मचारियों ने विदाई समारोह आयोजित कर दी विदाई 

Laxman Singh Bisht

Mon, Dec 23, 2024
एडीएम हेमंत कुमार वर्मा व एसडीएम लोहाघाट रिंकु बिष्ट का स्थानांतरण होने पर डीएम नवनीत पांडे तथा विभागीय अधिकारियों/कर्मचारियों ने विदाई समारोह आयोजित कर दी विदाई सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित विदाई कार्यक्रम में जिलाधिकारी नवनीत पांडे ने जनपद में अपर जिलाधिकारी हेमंत कुमार वर्मा तथा उप जिलाधिकारी लोहाघाट रिंकु बिष्ट के कार्यकाल के दौरान कार्य कुशलता की सराहना करते हुए कहा कि दोनों अधिकारियों द्वारा जनपद में उन्हें सौंपे गए कार्यों का बखूबी निर्वहन किया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी ने जिलाधिकारी, सभी अधिकारियों व कर्मियों का सहयोग के लिए आभार जताया। कहा कि जनपद चंपावत का कार्यकाल उनके लिए हमेशा यादगार रहेगा। उन्होंने कहा कि नौकरी में स्थानांतरण सतत प्रक्रिया है। इसे हमेशा सकारात्मक मानना चाहिए। कार्यकाल के दौरान जिस तरह सभी का सहयोग मिला, वह हमेशा याद रहेगा। समारोह में मौजूद सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने अपर जिलाधिकारी तथा उप जिलाधिकारी को उपहार भेंटकर विदाई दी अपर जिलाधिकारी के अर्दली रमेश नाथ ने अपर जिलाधिकारी के साथ बिताए गए पलों को बताते हुए भावुक हुए और कहा कि एडीएम सर सरल व हंसमुख स्वभाव के व्यक्तित्व है। जिनके साथ रहना हमारा सौभाग्य रहा।इस दौरान विभिन्न अधिकारियों मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी टनकपुर व पाटी समेत अन्य समस्त अधिकारियों द्वारा अपर जिलाधिकारी एवं उप जिलाधिकारी लोहाघाट के साथ बिताए गए समय वह उनके साथ किए गए कार्यों को साझा किया। और उनके अग्रिम भविष्य के लिए उन्हें बधाइयां दी।इसके अतिरिक्त जिला कार्यालय सभागार में नवागंतुक अपर जिलाधिकारी जयवर्धन शर्मा का स्वागत किया। शर्मा अपर जिलाधिकारी हरिद्वार से स्थानांतरित होकर आए हैं।नवागन्तुक अपर जिलाधिकारी ने अपना कार्यभार आज ग्रहण कर लिया। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा मुख्यमंत्री जी के आदर्श जनपद चंपावत की परिकल्पना को साकार किए जाने हेतु कार्य किया जाएगा।कार्यक्रम का संचालन जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी ने किया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी पाटी नितेश डांगर पुलिस क्षेत्राधिकारी वंदना वर्मा सहित विभिन्न जिला स्तरीय अधिकारी कलेक्ट्रेट के अधिकारी अन्य उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें