Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत :गल्लागाँव की प्रियांशी ने पुणे में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड

दून:प्रदेशभर की सड़कों को दुरुस्त करने के संबंध में कैबिनेट बैठक में हुआ विस्तृत विचार-विमर्श

दून :वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल एवं निर्यात संवर्धन को लेकर मुख्य सचिव ने ली जिलाधिकारियों के साथ बैठक

नैनीताल: बिना अनुमति डीएम की कॉल रिकॉर्डिंग कर सार्वजनिक करने पर पोर्टल संपादक को जारी किया कारण बताओ नोटिस

देहरादून:कैबिनेट द्वारा लिये गये अहम निर्णय

सूचना

: चंपावत :वनाग्नि की बढ़ती घटनाओं पर डीएम गंभीर

Laxman Singh Bisht

Wed, Apr 10, 2024
वनाग्नि की बढ़ती घटनाओं पर डीएम गंभीर जनपद में बड़ रही वनाग्नि की घटनाओं के देखते हुए डीएम चंपावत नवनीत पांडे ने कहा कि ग्रीष्म काल प्रारंभ हो गया है। तापमान बड़ने के साथ ही जंगल में आग की घटनाएं भी बढ़ती जा रही हैं। उन्होंने कहा की गत वर्षो के मुकाबले इस वर्ष बेहद कम वर्षा हुई है जिससे वनों में नमी की कमी होने के साथ-साथ प्राकृतिक जल स्रोत भी घट/सूख गए हैं। जिससे वनाग्नि की घटनाएं अत्यधिक बढ़ गई हैं। उन्होंने सभी जनपद वासियों से अपील करते हुए कहा कि जनपद के काश्तकार खेतों की पराली को अनावश्यक ना जलाएं साथ ही उन्होंने कहा कि कूड़ा जलाने से भी आग जंगलों तक पहुंच रही है इसीलिए कूड़े को भी ना जलाएं। उन्होंने कहा कि वन विभाग और अग्निश्मक की टीम जो पूरी तत्परता से जंगल में लगी आग की रोकथाम करने में लगी है। इस कार्य में जनपद वासी उनका पूर्ण सहयोग करें। कहा की वन संपदा को बचाना हम सब की जिम्मेदारी के साथ-साथ हमारा कर्तव्य भी है। सबकी सहभागिता से वनाग्नि घटनाओं को रोका जा सकता हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें