Monday 24th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:मुख्यमंत्री ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से किया वर्चुअल संवाद, सुनीं सफलता की कहानियां

चंपावत:देवीधुरा मेले में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 04 खाद्य पदार्थों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए

बाराकोट:तड़ाग मे नवनिर्मित महादेव मंदिर में पूर्ण विधि विधान से की गई प्राण प्रतिष्ठा।निकली भव्य कलश यात्रा।

चंपावत:वरिष्ठ कोषाधिकारी सीमा बंगवाल के स्थानांतरण पर सह कर्मियों ने दी भावभीनी विदाई ।

लोहाघाट:भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत के आश्वासन पर महाविद्यालय की छत से उतरे एबीवीपी व छात्र संघ नेता।

सूचना

: लोहाघाट:दिगालीचौड़ के ग्रामीण जल निगम कार्यालय में करेंगे निर्जला व्रत डीएम एसडीएम के निर्देश के बाद भी नहीं हुआ समस्या का समाधान

Laxman Singh Bisht

Mon, Jun 17, 2024
दिगालीचौड़ के ग्रामीण जल निगम कार्यालय में करेंगे निर्जला व्रत डीएम एसडीएम के निर्देश के बाद भी नहीं हुआ समस्या का समाधान दिगालीचौड़ क्षेत्र में हो रहे भीषण पेयजल संकट व जल निगम चंपावत की लापरवाही के खिलाफ दिगालीचौड़ क्षेत्र के ग्रामीण मंगलवार सुबह 10:00 बजे से मानाकोट मंदिर समिति अध्यक्ष मनोहर जोशी के नेतृत्व में जल निगम कार्यालय चंपावत में निर्जला व्रत रखेंगे तथा तथा जल निगम के अधिकारियों को सद्बुद्धि देने के लिए रात को त्योंनदर लेक मंदिर दिगालीचौड़ में रात्रि जागरण किया जाएगा सोमवार को मंदिर कमेटी अध्यक्ष मनोहर जोशी की अध्यक्षता में मंदिर परिसर में जल निगम के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए बैठक का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र में भीषण पेयजल संकट पर चर्चा तथा जल निगम की कार्य प्रणाली पर आक्रोश जताया गया अध्यक्ष मनोहर जोशी ने कहा डीएम चंपावत व एसडीएम लोहाघाट के द्वारा दिए गए निर्देशों के बावजूद जल निगम के अधिकारियों ने मामले का कोई संज्ञान नहीं लिया जिस कारण क्षेत्र के क्षेत्र में हो रहे भीषण पेयजल संकट व जल निगम के अधिकारियों की लापरवाही के खिलाफ मंगलवार को जल निगम कार्यालय चंपावत में निर्जला व्रत करने का निर्णय लिया गया तथा अगर उसके बावजूद भी समस्या का समाधान नहीं किया गया था लोहाघाट एसडीएम कार्यालय में निर्जला उपवास शुरू कर दिया जाएगा वही ग्रामीणों में जल निगम के खिलाफ भारी आक्रोश देखने को मिला मालूम हो पेयजल समस्या के समाधान के लिए दिगालीचौड़ क्षेत्र के ग्रामीण पिछले कई वर्षों से संघर्ष कर रहे हैं पर जल निगम की लापरवाही के चलते क्षेत्र में इस वक्त भीषण पेयजल संकट छा गया है बैठक में पूर्व जिला पंचायत सदस्य पुष्कर सिंह बोरा ,ग्राम प्रधान पूजा भट्ट ,पूर्व ग्राम प्रधान संजय कुमार भट्ट ,ग्राम प्रधान पवन राम , भीमदत्त ग्राम प्रधान मोनू बिष्ट सहित कई लोग मौजूद रहे

विज्ञापन

जरूरी खबरें