Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सीएम के कल प्रस्तावित धूरा दौरे की तैयारी का जिलाधिकारी ने लिया व जायजा

रुड़की:रक्षाबंधन से पहले दो बहनों की हत्या करने वाला भाई गिरफ्तार डबल मर्डर का खुलासा

चंपावत :डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने शासन से की संवाद की अपील: मांगों पर 1 सितंबर से करेंगे सांकेतिक विरोध

लोहाघाट:5 किलोमीटर चलने के बाद हांफी रोडवेज बस 26 यात्री रहे परेशान। बदहाल हालत में लोहाघाट डिपो

लोहाघाट:पासम जूनियर विद्यालय का हाईस्कूल में उच्चीकरण, नरेश जोशी की पहल और ग्राम प्रधान के प्रयास रंग लाए।

सूचना

: लोहाघाट:बॉन्ड धारी डॉक्टरो को पड़े वेतन के लाले घर से पैसा मंगा कर चला रहे हैं दिनचर्या पिछले तीन महीनो से नहीं मिल पाया है वेतन

Laxman Singh Bisht

Fri, Jan 26, 2024
बॉन्ड धारी डॉक्टर को पड़े वेतन के लाले घर से पैसा मंगा कर चला रहे हैं दिनचर्या लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में तैनात बांडधारी डॉक्टरी को पिछले तीन महीनो से वेतन नहीं मिल पाया है जिस कारण इन बॉन्ड धारी डॉक्टरो को काफी कठिनाइयों के दौर से गुजरना पड़ रहा है बॉन्डधारी डॉक्टरो ने बताया विभाग ने उन्हें पिछले तीन महीनो से तनख्वाह तक नहीं दी है जिसके चलते अब उन्हें काफी दिक्कतें होने लगी है वहीं कुछ डॉक्टरों ने कहा अब वह लोग घर से पैसे मांग कर अपना खर्चा पानी चला रहे हैं उनके सामने रोजी-रोटी का संकट पैदा हो गया है डॉक्टरों ने कहा वह अपनी ड्यूटी को पूरी ईमानदारी से करते हैं पर सरकार व विभाग के द्वारा उन्हें समय पर वेतन नहीं दिया जा रहा है जो की काफी गलत है अगर समय पर वेतन नहीं मिलेगा तो वह अपना और अपने परिवार का भरण पोषण कैसे करेंगे वहीं सीएमओ चंपावत डॉक्टर के के अग्रवाल ने बताया कुछ बॉन्ड धारी डॉक्टरों की तनख्वाह के लिए बजट आ गया है कुछ डॉक्टरों का बजट जल्द आ जाएगा सभी बॉन्ड धारी डॉक्टरो को तनख्वा दे दी जाएगी जानकारी के मुताबिक जिले के अन्य अस्पतालों में तैनात बॉन्डधारी कई डॉक्टरों को महीनो से वेतन नहीं मिल पाया है जिस कारण इन डॉक्टरों में काफी मायूसी है

विज्ञापन

जरूरी खबरें