Thursday 23rd of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट के साथ साथ चंपावत की भी अल्ट्रासाउंड व्यवस्था बखूबी संभाल रही है डॉक्टर सोनाली मल्होत्रा।

लोहाघाट:पीएम श्री जीआईसी दिगालीचौड़ में मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी खेल प्रतियोगिता का शानदार आगाज

जिलाधिकारी ने बिना अनुमति के लोहाघाट चिकित्सालय से चिकित्सकों को कार्य मुक्त न करने के दिए निर्देश।

चंपावत:सोशल मीडिया पर विद्यालयों में अवकाश संबंधी प्रसारित आदेश पूरी तरह फर्जी एवं भ्रामक

लोहाघाट:जिलाधिकारी के निर्देश पर पंचेश्वर टैक्सी स्टैंड में राष्ट्रीय राजमार्ग के गड्ढे भरने का कार्य हुआ शुरू।

सूचना

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : दून:शिक्षा निदेशक पर लगा महिला पत्रकार पर हाथ उठाने का आरोप

Laxman Singh Bisht

Fri, Nov 7, 2025

शिक्षा निदेशक पर लगा महिला पत्रकार पर हाथ उठाने का आरोप

सोशल मीडिया में वीडियो वायरल

देहरादून में डीएलएड प्रशिक्षितों के प्रदर्शन की कवरेज के दौरान हुआ विवाद। पत्रकारों में भारी आक्रोश देहरादून। डीएलएड प्रशिक्षितों के प्रदर्शन की कवरेज के दौरान बड़ा विवाद सामने आया है। प्राथमिक शिक्षा निदेशक अजय नौडियाल पर ‘उत्तराखंड ब्रॉडकास्ट’ की वरिष्ठ महिला पत्रकार एवं संपादक सीमा रावत के साथ दुर्व्यवहार और हाथ उठाने का आरोप लगा है। घटना का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।जानकारी के अनुसार, डीएलएड प्रशिक्षित लंबे समय से अपनी नियुक्ति संबंधी मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षा निदेशालय परिसर में प्रदर्शन कर रहे थे। बुधवार को पत्रकार सीमा रावत अपनी टीम के साथ कवरेज के लिए मौके पर पहुंची थीं। बताया जा रहा है कि मीडिया द्वारा शिक्षा निदेशक से प्रतिक्रिया मांगे जाने पर विवाद बढ़ गया, जिसके बाद नौडियाल का व्यवहार अचानक आक्रामक हो गया और इसी दौरान उन्होंने सीमा रावत पर हाथ उठा दिया।मौके पर मौजूद अन्य पत्रकारों ने इस घटना की कड़ी निन्दा की है। पत्रकारों ने कहा कि सरकारी पद पर बैठे वरिष्ठ अधिकारी की यह हरकत न केवल असंवेदनशीलता है, बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था और प्रेस की स्वतंत्रता पर प्रहार भी है।इधर, पर्वतीय पत्रकार महासंघ उत्तराखंड ने भी इस घटना को गंभीर बताते हुए सरकार से तत्काल संज्ञान लेने की मांग की है। महासंघ ने कहा है कि दोषी अधिकारी के खिलाफ निष्पक्ष जांच कर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।मामला अब तेजी से तूल पकड़ रहा है और पत्रकार संगठनों के विरोध के बाद शिक्षा विभाग पर भी दबाव बढ़ गया है। अब देखना यह होगा कि सरकार इस प्रकरण में क्या कदम उठाती है।

जरूरी खबरें