Sunday 26th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 27 वा कारगिल विजय दिवस। कारगिल के शहीदों को किया नमन

लोहाघाट:27वें देवीधार महोत्सव का लोहाघाट विधायक ने किया शुभारंभ। 29 जुलाई को विशाल मेंले का आयोजन

लोहाघाट: पुरानी पेंशन बहाली की मांग शिक्षक व कर्मचारियों की प्रकाश रैली कैंडल मार्च के माध्यम से सरकार को जगाने का प्

लोहाघाट:जनप्रतिनिधियों के निवेदन पर खेतीखान में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सम्मान के लिए चल रहा धरना समाप्त।

नीट पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बाद शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा।

सूचना

रिपोर्ट लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट की डॉक्टर प्रगति का पीजी सर्जरी के लिए चयन

Laxman Singh Bisht

Sun, Dec 28, 2025

लोहाघाट की डॉक्टर प्रगति का पीजी सर्जरी के लिए चयनलोहाघाट निवासी डॉ प्रगति गड़कोटी का चयन पी 0जी सर्जरी हेतु चयन हुआ है। डॉ प्रगति के चयन पर क्षेत्र वासियों ने खुशी जताते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। प्रगति के पिता दीपक गड़कोटी राजकीय ठेकेदार, प्रमुख राज्य आंदोलनकारी एवं नगर के प्रमुख व्यवसायी तथा माता ग्रहणी है एवं छोटे भाई वर्तमान में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे हैं। प्रगति के दादा श्री अंबादत्त गड़कोटी सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य तथा बड़ी चाची सहायक अध्यापिका एलटी के पद पर कार्यरत एवं छोटी चाची गृहणी है।प्रगति प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता एवं राज्य आंदोलनकारी राजू गड़कोटी एवं स्वर्गीय किशोर गड़कोटी (अध्यापक) की भतीजी हैं। राजू गढ़कोटी ने कहा आज उनके परिवार की बड़ी बेटी डॉक्टर प्रगति का पीजी सर्जरी के लिए चयन हुआ है।मे डॉक्टर प्रगति के उज्जवल भविष्य की कामना करने के साथ-साथ आशा और विश्वास व्यक्त करता हूं कि आप भविष्य में अपने कार्य क्षेत्र में मानव सेवा सर्वोपरि बनाते हुए समाज और परिवार का मान बढ़ाएंगी। डॉक्टर प्रगति के चयन पर विवेक ओली, सतीश चंद्र पांडे, जीवन गहतोड़ी, भुवन जोशी, सचिन जोशी सहित क्षेत्र वासियों ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

जरूरी खबरें