Tuesday 21st of July 2026

ब्रेकिंग

उत्तराखण्ड गौरव सम्मान पुरस्कार-2026' हेतु 30 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित

लोहाघाट मास्टर प्लान 2041 पर आपत्ति एवं सुझाव दर्ज कराने की अंतिम तिथि 31 जुलाई

चंपावत:मास्टर प्लान-2041 का ड्राफ्ट होगा निर्धारित व्यापक जनसहभागिता से किया जायेगा अंतिम स्वरूप तय: डीएम

लोहाघाट में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने हेतु पुलिस की पहल। वाहन चालकों को किया जागरूक।

लोहाघाट:दुर्घटनाओं को दावत देते पंचेश्वर टैक्सी स्टैंड के गड्ढे वाहन चालकों का एनएच के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट : मां पूर्णागिरि महोत्सव खूना बोरा का भव्य कलश यात्रा के साथ शुभारंभ।

Laxman Singh Bisht

Sun, Oct 5, 2025

मां पूर्णागिरि महोत्सव खूना बोरा का भव्य कलश यात्रा के साथ शुभारंभ।

देव डांगरो ने मानेश्वर महादेव मंदिर के पवित्र कुंड के पवित्र जल से किया स्नान।तीन दिवसीय मां पूंर्णागिरी महोत्सव खूना बोरा लोहाघाट का आज रविवार को मानेश्वर महादेव मदिर के मठाधीश श्री धर्मराजानन्द पुरी महाराज के दिशा निर्देश तथा नवीन सिंह बोहरा की अध्यक्षता में मातृशक्ति के द्वारा कुमाऊनी परिधानों में सज धज कर निकाली गई भव्य कलश यात्रा के साथ शुभारम्भ हुआ। पूर्व ग्राम प्रधान भय्यू बोहरा के संचालन में ग्राम प्रधान विनीता बोहरा व क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेंद्र बोहरा ने संयुक्त रूप से महोत्सव का उद्घाटन किया।कलश यात्रा गांव मुख्य मंदिर खूना बोरा से राष्ट्रीय राज मार्ग होते हुए शिव मदिर मानेश्वर पहुंची जहां देव डांगरो द्वारा विधि विधान से स्नान कर मानेश्वर महादेव मंदिर के सरोवर से कलशों में जल भर पूर्णागिरि मदिर मानेश्वर होते हुए मुख्य मदिर खूना मे कलशों को रखा गया। पूर्व प्रधान भय्यू बोहरा ने बताया जागरण के बाद देव डांगरों द्वारा इस जल से स्नान किया जाता है कहा महोत्सव को लेकर गांव में काफी उत्साह है। इस अवसर पर नवीन सिंह ,कैलाश सिंह ,महेंद्र सिंह, पंकज सिंह, ललित सिंह ,हरीश सिंह, खीम सिंह, दिनेश सिंह ,राकेश सिंह, प्रदीप सिंह, मनोज सिंह, अमर सिंह, मुकुंद बोहरा, तिलकराजसिंह, सुरेश सिंह, मदन बोहरा, हेमंत सिंह, आकाश बोहरा ,आयुष बोहरा ,वैभव बोहरा, रिषभ ,यशु, गौरव, प्रेम सिंह, मदन सिंह,लक्षित, सूर्य प्रकाश सहित समस्त ग्रामीण मौजूद रहे।

जरूरी खबरें