Wednesday 22nd of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट के साथ साथ चंपावत की भी अल्ट्रासाउंड व्यवस्था बखूबी संभाल रही है डॉक्टर सोनाली मल्होत्रा।

लोहाघाट:पीएम श्री जीआईसी दिगालीचौड़ में मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी खेल प्रतियोगिता का शानदार आगाज

जिलाधिकारी ने बिना अनुमति के लोहाघाट चिकित्सालय से चिकित्सकों को कार्य मुक्त न करने के दिए निर्देश।

चंपावत:सोशल मीडिया पर विद्यालयों में अवकाश संबंधी प्रसारित आदेश पूरी तरह फर्जी एवं भ्रामक

लोहाघाट:जिलाधिकारी के निर्देश पर पंचेश्वर टैक्सी स्टैंड में राष्ट्रीय राजमार्ग के गड्ढे भरने का कार्य हुआ शुरू।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:बद्रीनाथ के लघु रूप वैष्णवी सकल धाम महर पिनाना में मंदिर के 6 माह के लिए हुए कपाट बंद

Laxman Singh Bisht

Wed, Nov 5, 2025

बद्रीनाथ के लघु रूप वैष्णवी सकल धाम महर पिनाना में मंदिर के 6 माह के लिए हुए कपाट बंदलोहाघाट। सकल धाम वैष्णवी शक्तिपीठ महर पिनाना स्थित बद्रीनाथ के लघु रूप में प्रचलित मंदिर में आज पूर्ण विधि विधान के साथ मंदिर के कपाट 6 माह के लिए बंद हो गए हैं। आज विभिन्न ग्रामों से आए लोगों की मौजूदगी में यहां डोला यात्रा निकाली गई जिसमें मंदिर की परिक्रमा के बाद भगवान को निर्धारित स्थान में अवस्थित कर कपाट बंद किए गए। मंदिर के पुजारी एवं पुरोहित पंडित भैरव दत्त जोशी द्वारा सभी धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए गए। मालूम हो कि इस मंदिर में पूजा अर्चना के सारे नियम बद्रीनाथ धाम की तरह अपनाए जाते हैं। यहां कार्तिक पूर्णिमा को कपाट बंद होते हैं तथा बैसाखी पूर्णिमा के दिन कपाट खोले जाएंगे। आज यहां भंडारा भी आयोजित किया गया जिसमें पास के गांव के सैकड़ो लोगों ने प्रसाद स्वरूप भोजन ग्रहण किया।

जरूरी खबरें