रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : डीएम से लोहाघाट में बाराकोट टैक्सी स्टैंड निर्माण की मांग। सड़कों पर खड़ी रहती है टैक्सिया।
Laxman Singh Bisht
Wed, Apr 15, 2026
डीएम से लोहाघाट में बाराकोट टैक्सी स्टैंड निर्माण की मांग। सड़कों पर खड़ी रहती है टैक्सिया।
स्टैंड में सड़क किनारे इंटरलॉकिंग टाइल लगाने की भी उठी मांग
जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार कल मंगलवार को लोहाघाट क्षेत्र के दौरे पर रहे। इस दौरान जिलाधिकारी के द्वारा टीआरसी पार्किंग तथा बाराकोट टैक्सी स्टैंड का निरीक्षण किया। जिला अधिकारी के द्वारा एसडीएम को जल्द टीआरसी पार्किंग के संचालन के निर्देश दिए। बाराकोट टैक्सी स्टैंड निरीक्षण के दौरान राज्य आंदोलनकारी राजू गढ़कोटी , समाजसेवी सचिन जोशी व भाजपा मंडल अध्यक्ष गिरीश कुवर के द्वारा जिलाधिकारी से इस स्थान में टैक्सी स्टैंड निर्माण की मांग की ।उन्होंने जिलाधिकारी को बताया टैक्सी स्टैंड ना होने के कारण बाराकोट तथा बर्दाखान क्षेत्र को चलने वाले वाहन राजमार्ग के किनारे खड़े रहते हैं ।जिस कारण अक्सर यहां पर अक्सर जाम की स्थिति पैदा होती है तथा टैक्सी चालकों व यात्रियों को कई दिक्कतो का सामना करना पड़ता है।

इसके अलावा टैक्सी चालकों के द्वारा जिलाधिकारी से स्टैंड में सड़क के किनारे इंटरलॉकिंग टाइल लगाने की भी मांग की गई। मामले में जिलाधिकारी के द्वारा समस्या के समाधान का आश्वासन दिया गया है कहा जल्द टैक्सी स्टैड निर्माण का आगणन तैयार कर शासन को भेजा जाएगा। तथा जल्द टैक्सी स्टैंड में सड़क के किनारे इंटरलॉकिंग टाइल लगाई जाएंगी ताकि वाहन चालकों व यात्रियों को जल भराव की समस्या से छुटकारा मिल सके। सभी लोगों ने समस्या को गंभीरता से सुनने के लिए जिलाधिकारी को धन्यवाद दिया।