रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : मुख्यमंत्री के निर्देश पर 50 हैंडपंप एवं 31 सोलर पैनलों की स्थापना के लिए ₹3.98 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति,
Laxman Singh Bisht
50 हैंडपंप एवं 31 सोलर पैनलों की स्थापना के लिए ₹3.98 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति,
पेयजल एवं ऊर्जा सुविधाएं होंगी सुदृढ़

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चम्पावत के ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में पेयजल एवं ऊर्जा सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए विभिन्न स्थानों पर 50 हैंडपंप तथा 31 सोलर पैनलों की स्थापना के लिए ₹3.98 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री के इस निर्णय से जनपद के अनेक ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता बढ़ने के साथ-साथ सौर ऊर्जा आधारित आधारभूत सुविधाओं का भी विस्तार होगा।राज्य सरकार का उद्देश्य विकास योजनाओं का लाभ अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना है।इस क्रम में अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि स्वीकृत योजनाओं का गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को शीघ्र लाभ मिल सके।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने मुख्यमंत्री का जनपद चम्पावत के लिए वित्तीय स्वीकृति प्रदान करने पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह स्वीकृति जनपद में पेयजल एवं स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि साबित होगी। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देशित किया है कि स्वीकृत योजनाओं की कार्ययोजना शीघ्र तैयार कर नियमानुसार निविदा एवं निर्माण प्रक्रिया प्रारंभ की जाए तथा सभी कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं।जिलाधिकारी ने कहा कि 50 हैंडपंपों की स्थापना से ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल उपलब्धता सुदृढ़ होगी, जबकि 31 सोलर पैनलों की स्थापना से सार्वजनिक परिसंपत्तियों एवं आवश्यक संस्थानों में स्वच्छ एवं नवीकरणीय ऊर्जा का उपयोग बढ़ेगा। इससे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजनाओं के क्रियान्वयन की नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा कार्यों में गुणवत्ता एवं पारदर्शिता का विशेष ध्यान रखा जाए, जिससे शासन की मंशानुसार योजनाओं का लाभ समयबद्ध रूप से आमजन तक पहुंच सके।जिलाधिकारी ने कहा कि चम्पावत जनपद में आधारभूत सुविधाओं के विकास को निरंतर गति मिल रही है। पेयजल, ऊर्जा, सड़क, पर्यटन एवं अन्य विकास परियोजनाओं के माध्यम से जनपद के समग्र विकास को नई दिशा मिल रही है, जिससे आमजन के जीवन स्तर में सकारात्मक सुधार होगा।
विज्ञापन
चंपावत:सीएम धामी के जन्मदिवस पर “सेवा संकल्प अभियान” के तहत भव्य कार्यक्रम का आयोजन
बाराकोट: प्रधान संगठन बाराकोट का विकासखंड कार्यालय में धरना प्रदर्शन व तालाबंदी
लोहाघाट:पार्किंग को लेकर पालिका और लोहाघाट विकास संघर्ष समिति के बीच बैठक यथावत रहेगी स्थिति। पालिका करेगी पार्किंग की व्यवस्था।
चंपावत:धामी सरकार यूआईआईडीबी के माध्यम से सरकारी संपत्तियों को राज्य के बाहरी लोगों को देने की कर रही तैयारी:कांग्रेस जिला अध्यक्ष
चंपावत:यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष सक्षम अधिकारी ने जिला कार्यकारिणी का किया विस्तार
चंपावत:डबल इंजन सरकार में चंपावत जिले में क्यों परेशान है पशुपालक?
लोहाघाट में भाजपा ने धूमधाम से मनाया सीएम धामी का जन्म दिवस।
लोहाघाट:मां झूमाधूरी नंदा अष्टमी महोत्सव का रंगा रंग आगाज लोहाघाट विधायक ने किया शुभारंभ। महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा।
चंपावत:क्षेत्र पंचायत पाटी की बीडीसी बैठक सम्पन्न, विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं पर हुई विस्तृत सकारात्मक चर्चा
लोहाघाट:11:00 बजे तक नहीं खुले समाज कल्याण कार्यालय के ताले जनता करती रही इंतजार।