Saturday 16th of May 2026

ब्रेकिंग

पिथौरागढ़:थल में भीषण सड़क हादसा गहरी खाई में गिरी बाइक दो युवाओं की मौत एक घायल

चंपावत:लोकसंस्कृति, आस्था और विकास का संगम बना गोल्ज्यू महोत्सव 2026 मुख्यमंत्री ने किया वर्चुअल समापन

बाराकोट व बर्दाखान में सुहागिन महिलाओं ने श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया बट सावित्री व्रत

लोहाघाट:पाटन में पीडब्ल्यूडी को दिखाया आईना पूर्व सैनिक ने उठा लिया फावड़ा बंद नालियों को खोलने में जुटे

टनकपुर: 10.41 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : पिथौरागढ़:थल में भीषण सड़क हादसा गहरी खाई में गिरी बाइक दो युवाओं की मौत एक घायल

Laxman Singh Bisht

Sat, May 16, 2026

थल में भीषण सड़क हादसा गहरी खाई में गिरी बाइक दो युवाओं की मौत एक घायल

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले मे थल-मोटर मार्ग मे शनिवार दोपहर एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर करीब 40 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर छा गई है तथा मालासीमा गांव में मातम पसरा हुआ है। बताया जा रहा है कि शनिवार अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे तीन युवक बाइक से मसमोली की ओर जा रहे थे। बाइक थल बाजार से करीब 4 किलोमीटर आगे पहुंची ही थी कि अचानक सड़क किनारे बने कॉजवे के पास अनियंत्रित होकर सीधे गहरी खाई में जा गिरी।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना भयावह था कि बाइक सीधे करीब 40 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े और ग्रामीण तुरंत खाई में उतर गए। लोगों ने युवकों को बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन तब तक दो युवकों की सांसें थम चुकी थीं। हादसे में घायल युवक को तुरंत मुवानी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

इस हादसे में जान गंवाने वाले युवकों की पहचान मालासीमा गांव निवासी 24 वर्षीय प्रदीप ज्याला पुत्र दरपान ज्याला और 19 वर्षीय बॉबी सिंह देउपा पुत्र डिगर सिंह देउपा के रूप में हुई है, जबकि 25 वर्षीय बलवंत भंडारी पुत्र प्रमोद भंडारी को मामूली चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि प्रदीप और बॉबी दोनों अपने परिवार के इकलौते बेटे थे। हादसे के समय घरों में परिवार के लोग बेटों के आने का इंतजार कर रहे थे, कहीं खाना बन रहा था तो कहीं शाम की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन कुछ ही देर बाद गांव में उनके हादसे और मौत की खबर पहुंच गई, जिसके बाद दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। जिन माता-पिता ने सुबह अपने बेटों को हंसते हुए घर से विदा किया था, उन्हें शाम को उनकी मौत की खबर मिली। हादसे के बाद पूरे मालासीमा गांव में शोक और मातम का माहौल है।वहीं हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क की खराब हालत और सुरक्षा इंतजामों को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जिस जगह बाइक खाई में गिरी, वहां सड़क काफी खस्ताहाल है और किनारे किसी तरह के क्रैश बैरियर भी नहीं लगे हैं। बताया जा रहा है कि बाइक बरसाती पानी की निकासी के लिए बनाए गए कॉजवे से नीचे जा गिरी। लोगों का कहना है कि अगर वहां क्रश बैरियर लगे होते, तो शायद बाइक सीधे खाई में नहीं गिरती और युवकों की जान बच सकती थी। फिलहाल थल थाना पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है, वहीं ग्रामीणों ने खतरनाक जगहों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और सड़क की हालत सुधारने की मांग उठाई है।

जरूरी खबरें