Sunday 26th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:27वें देवीधार महोत्सव का लोहाघाट विधायक ने किया शुभारंभ। 29 जुलाई को विशाल मेंले का आयोजन

लोहाघाट: पुरानी पेंशन बहाली की मांग शिक्षक व कर्मचारियों की प्रकाश रैली कैंडल मार्च के माध्यम से सरकार को जगाने का प्

लोहाघाट:जनप्रतिनिधियों के निवेदन पर खेतीखान में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सम्मान के लिए चल रहा धरना समाप्त।

नीट पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बाद शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा।

लोहाघाट मास्टर प्लान 2041 को लेकर लोगों ने दर्ज कराई आपत्ति जताया विरोध।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:कल जनपद के तीन स्थानों में होगा बहुउद्देशीय शिविरों का आयोजन।

Laxman Singh Bisht

Fri, Dec 19, 2025

कल जनपद के तीन स्थानों में होगा बहुउद्देशीय शिविरों का आयोजन।

"जन जन की सरकार, जन जन के द्वार" कार्यक्रम के तहत जनपद चंपावत के तीन स्थानों पर 20 दिसंबर को बहुउद्देशीय शिविर/कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों के माध्यम से विभिन्न विभागों की योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे आमजन को सरकारी सेवाओं का आसान और त्वरित लाभ मिल सके।

शिविरों के आयोजन स्थल निम्नलिखित हैं:

● राजकीय प्राथमिक विद्यालय मैदान, खर्ककार्की।

●पंचायत भवन, ज्ञानखेड़ा।

●विकासखंड लोहाघाट के ग्राम चौड़ीराय।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने जनता से अपील की है कि वे इन शिविरों का लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि ये शिविर सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं। विभिन्न विभागों जैसे स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, समाज कल्याण आदि की महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ लेने हेतु अधिक से अधिक संख्या में शिविरों में प्रतिभाग करें।

जरूरी खबरें