रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : बनबसा:अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा का पुलिस कप्तान ने किया औचक निरीक्षण
Laxman Singh Bisht
अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा का पुलिस कप्तान ने किया औचक निरीक्षण

जनपद में कानून-व्यवस्था एवं सीमा सुरक्षा का जायजा लेने के लिए एसपी चंपावत रेखा यादव द्वारा सोमवार को बनबसा स्थित भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा, शारदा बैराज एवं आईसीपी चेक पोस्ट का औचक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने सीमा क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था, आगंतुकों के सत्यापन, दस्तावेजों की जांच एवं चेकिंग प्रक्रिया का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं एवं कार्यप्रणाली की जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस कप्तान के द्वारा सभी कार्मिकों को निर्देशित किया कि सीमा क्षेत्र में विशेष सतर्कता एवं निरंतर निगरानी बनाए रखें, संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर पैनी नजर रखें, प्रत्येक आगंतुक का नियमानुसार सत्यापन सुनिश्चित करें तथा अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए अपने दायित्वों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करें। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अनुशासन, सजगता एवं पूर्ण जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
चंपावत:बेहड़ से मारपीट को लेकर कांग्रेसियों में उबाल चंपावत में किया धरना प्रदर्शन।
चंपावत:अक्टूबर में पीएम मोदी आ सकते हैं बनबसा व अद्वैत आश्रम मायावती ।
चंपावत:डीएम ने की राजस्व एवं प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा, लंबित मामलों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
चंपावत:राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान और उनके हितों की रक्षा सरकार की प्राथमिकता : हुकम सिंह कुँवर
टनकपुर:डॉ० ए०पी०जे० अब्दुल कलाम प्रौद्योगिकी संस्थान में 5.75 करोड़ की लागत से 66 बैडेड महिला छात्रावास का निर्माण कार्य पूर्ण
टनकपुर:घर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम देने के 3 आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार
जीआईसी दिगाली चौड़ में संकुल स्तरीय सामाजिक विज्ञान महोत्सव का आयोजन।
लवप्रीत की संवेदनशील सोच ने छुआ मुख्यमंत्री धामी का दिल, घर पहुंचा टैब
चंपावत में आयुर्वेद का नया केंद्र, तीन दिवसीय चिकित्सा शिविर शुरू उत्कर्ष केंद्र का हुआ शुभारंभ, विभिन्न पद्धतियों से मरीजों को मिल रहा उपचार
चंपावत:चेनलिंक फेंसिंग कार्यों की डीएम ने की समीक्षा, अक्टूबर तक चयनित ग्रामों में कार्य पूर्ण करने के निर्देश