Thursday 30th of July 2026

ब्रेकिंग

सितारगंज:गिरफ्तार कर्मियों की रिहाई के बाद तहसील के खुले दरवाजे। विजिलेंस ने की थी गिरफ्तारी।

चंपावत:नदी से खेतों में हो रहें भू-कटाव का डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण हरसंभव सहायता का भरोसा

चंपावत:स्मैक तस्करों को अदालत ने सुनाई दो-दो वर्ष कठोर कारावास की सजा। 25/ 25 रुपए का लगाया अर्थ दंड

चंपावत:जल संस्थान डिप्लोमा इंजीनियर संघ के चुनाव निर्विरोध संपन्न, पवन बिष्ट बने अध्यक्ष।

लोहाघाट:रोज 16 किलोमीटर पैदल चल स्कूल पहुंचते हैं सुल्ला /पासम के छात्र मुख्यमंत्री से की स्कूल वाहन की मांग।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:एसएचओ लोहाघाट अशोक कुमार बने बेस्ट एम्पलाई ऑफ़ द मंथ एसपी ने किया सम्मानित।

Laxman Singh Bisht

Fri, Apr 17, 2026

एसएचओ लोहाघाट अशोक कुमार बने बेस्ट एम्पलाई ऑफ़ द मंथ एसपी ने किया सम्मानित।

पुलिस की मासिक अपराध गोष्ठी संपन्न।

एसपी ने अपराध नियंत्रण, जन सुरक्षा व कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर दिया जोर

एसपी चंपावत रेखा यादव की अध्यक्षता में गुरुवार को पुलिस लाईन चम्पावत में जनपद चम्पावत के समस्त क्षेत्राधिकारियो/थाना/शाखा प्रभारियों के साथ मासिक अपराध गोष्ठी की गयी जिसमें सर्वप्रथम पूर्व माह में मासिक अपराध गोष्ठी में दिये गये दिशा-निर्देशों की समीक्षा की गयी।उपस्थित सभी अधिकारियों/कर्मचारियों से उनकी निजि, पारिवारिक व अन्य प्रकार की समस्याओं के बारें में जानकारी कर बतायी गयी समस्याओं का समाधान किया गया।

तथा विगत माह में अपनी ड्यूटी के दौरान अहम भूमिका निभाये जाने तथा ड्यूटी के दौरान सराहनीय एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रभारी निरीक्षक थाना लोहाघाट अशोक कुमार सिंह को बेस्ट इम्प्लॉय ऑफ द मन्थ बनाया गया व अन्य 04 कर्मियों को एस पी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया । एसपी ने सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को वीआईपी ड्यूटी व अन्य सभी प्रकार की ड्यूटियो में कोई लापरवाही नहीं बरतने तथा पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से ड्यूटी करने हेतु निर्देशित किया गया।


जरूरी खबरें