Thursday 28th of May 2026

ब्रेकिंग

हरिद्वार:पाकिस्तान कनेक्शन के आरोप जम्मू कश्मीर पुलिस ने उत्तराखंड की युवती को किया गिरफ्तार।

लोहाघाट:अवकाश के बावजूद भी लोक निर्माण विभाग कार्यालय में धरने में डटे रहे चेतराम। सोमवार से आमरण अनशन की चेतावनी।

लोहाघाट:पूर्व बकाया के कारण बना 1800 रुपये का बिजली बिल : अधिशासी अभियंता

लोहाघाट में पेयजल संकट से राहत: 30 मई तक पूरे नगर में रोस्टर के अनुसार होगी जलापूर्ति

लोहाघाट में बही योग की बयार साधकों ने किया योग। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का काउंटडाउन शुरू।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:निर्दोष साबित हुए शिक्षक अर्जुन सिंह छतोला हाईकोर्ट ने किया आरोप मुक्त ।

Laxman Singh Bisht

Wed, Mar 11, 2026

निर्दोष साबित हुए शिक्षक अर्जुन सिंह छतोला हाईकोर्ट ने किया आरोप मुक्त ।

चम्पावत जिले के अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कालेज बाराकोट के शिक्षक अर्जुन सिंह छतोला पर डेढ़ साल पूर्व एक एफआईआर दर्ज की गई थी जिसमें क्लास में पढ़ाते हुए एक छात्रा से छेड़खानी का आरोप लगाया गया था । पुलिस ने शिक्षक छतोला पर पोक्सो सहित अन्य धाराओ में मुकदमा दर्ज किया था। मामले में शिक्षक अर्जुन छतोला ने जानकारी देते हुए बताया मामले मे अगले ही दिन जमानत मिलने के बाद उन पर एससी एसटी एक्ट लगाने की भी कोशिश की गई थी । कहा एक भी दिन जेल न जाने पर भी कुछ न्यूज़ पेपरों में शिक्षक के जेल में जाने की झूठी खबरें प्रकाशित की गई । कहा विरोधी लोगों ने भी गलतबयानी और झूठी खबरें फैला कर अन्याय की हदें पार कर दी । परंतु इस केस में शिक्षक अर्जुन को अब माननीय उच्च न्यायालय नैनीताल से एक बड़ी जीत मिली है। माननीय हाईकोर्ट ने सभी सबूतों और गवाहों को संज्ञान में लेकर आरोपों को झूठा और निराधार पाया है साथ ही इसे कक्षा में केवल डाँठ फटकार लगाने का मामला बताया है और चंपावत जिला न्यायालय में चल रहे केस में सभी आरोपों से मुक्त करते हुए केस को रद्द कर दिया है और बहुत बड़ी राहत शिक्षक अर्जुन को दे दी है । वही लोगों का कहना है अर्जुन सिंह छतोला जो पिछले लगभग चौदह वर्षों से जिले के विभिन्न प्रतिष्ठित विद्यालयों में सेवाएँ देकर कई प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को अच्छे पदों में पहुंचा चुके हैं और कोई भी दाग उन पर नहीं लगा साथ ही उनकी सामाजिक और राजनीतिक छवि भी दिन प्रतिदिन बढ़ती रही । जहाँ नशा मुक्ति अभियान और जागरूकता के लिए 4000 से अधिक बच्चों को उनके द्वारा जनसहयोग से स्टेशनरी इत्यादि बाँटीं गई और गाँव गाँव जाकर पहाड़ के लोगों को जागरूक किया गया । विज्ञान के क्षेत्र में भी उनके द्वारा जिले के बच्चो को राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाया गया और बच्चों को निःशुल्क कोचिंग दी गई । यह बढ़ती लोकप्रियता कुछ लोगों को रास नहीं आई और राजनीतिक षड्यंत्र के तहत क्लास में डाँठ फटकार के मुद्दे को दबाव के तहत पॉक्सो केस में बदलने की कोशिश करवाई गई । परंतु न्यायालय में दूध का दूध और पानी का पानी हो गया और शिक्षक अर्जुन सिंह छतोला के विरुद्ध चल रही सभी न्यायालयी प्रक्रियाओं को समाप्त कर दिया गया । शिक्षक अर्जुन ने बताया कि उनको अपनी सच्चाई और ईष्ट देवताओं पर पूरा विश्वास था और आज उनको न्याय मिला , उन्होंने इस डेढ़ वर्ष के कठिन समय में साथ देने वाले सभी शुभचिंतकों को धन्यवाद दिया और कहा कि समाज की भलाई के कामों को वे जीवन भर जारी रखेंगे , कोई भी षड्यंत्रकर्ता उनके शिक्षा क्षेत्र , सामाजिक सेवा और भलाई के कार्यों को रोक नहीं पाएगा और कहा कि ऐसे षड्यंत्रों से आज सभी को बचने की आवश्यकता है कहा अंत में सच्चाई की जीत हुई ।शिक्षक अर्जुन की ओर से जिले के विश्वासपात्र विद्वान अधिवक्ता आशीष मुरारी जी और हाईकोर्ट में प्रेम प्रकाश भट्ट जी ने जिरह की और उन्हें न्याय दिलाया ।

जरूरी खबरें