रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : 84.45 करोड़ रुपये की लागत से लोहाघाट की पेयजल व्यवस्था को मिलेगी मजबूती, सरयू पंपिंग पेयजल योजना के कार्यों में तेजी
Laxman Singh Bisht
84.45 करोड़ रुपये की लागत से लोहाघाट की पेयजल व्यवस्था को मिलेगी मजबूती, सरयू पंपिंग पेयजल योजना के कार्यों में तेजी
शीघ्र पहुंचेंगे पाइप, नगर पालिका क्षेत्र में तत्काल शुरू होगा वितरण प्रणाली बिछाने का कार्य
वन भूमि स्वीकृति की प्रतिदिन हो रही मॉनिटरिंग, योजना को जल्द धरातल पर उतारने के प्रयास तेज
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की महत्वपूर्ण घोषणा के अंतर्गत लोहाघाट नगर की पेयजल समस्या के दीर्घकालिक समाधान की दिशा में लगभग 84.45 करोड़ रुपये की सरयू आधारित लोहाघाट नगरीय पंपिंग पेयजल योजना के कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। इस योजना को जल्द धरातल पर उतारने के लिए जल निगम द्वारा निर्माण कार्यों के साथ ही आवश्यक विभागीय स्वीकृतियों की प्रक्रिया को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है।
अधिशासी अभियंता जल निगम अशोक स्वरूप ने बताया कि योजना के अंतर्गत नगर पालिका क्षेत्र में नई वितरण प्रणाली विकसित की जानी है। इसके लिए आवश्यक पाइपों का ऑर्डर पूर्व में ही दिया जा चुका है और आगामी 10 दिनों के भीतर पाइप कार्यस्थल पर पहुंच जाएंगे। पाइप पहुंचते ही नगर पालिका क्षेत्र में पाइप लाइन बिछाने का कार्य तत्काल शुरू कर तेजी से पूर्ण किया जाएगा।उन्होंने बताया कि योजना से संबंधित वन भूमि स्वीकृति का प्रस्ताव भी शासन स्तर पर प्रक्रियाधीन है। इसकी विभाग द्वारा प्रतिदिन मॉनिटरिंग की जा रही है, ताकि स्वीकृति प्राप्त होते ही संबंधित कार्यों को बिना विलंब आगे बढ़ाया जा सके। योजना के प्रत्येक चरण की प्रगति पर लगातार नजर रखी जा रही है।अधिशासी अभियंता ने बताया कि मुख्यमंत्री की इस महत्वपूर्ण घोषणा को निर्धारित समय में धरातल पर लाने के लिए विभाग पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। निर्माण कार्य एवं आवश्यक स्वीकृतियों से जुड़ी प्रक्रियाओं को समानांतर रूप से आगे बढ़ाया जा रहा है, जिससे योजना को शीघ्र पूर्ण किया जा सके।सरयू आधारित पंपिंग पेयजल योजना लोहाघाट नगर की भविष्य की पेयजल जरूरतों को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण साबित होगी। योजना के पूर्ण होने से नगर की पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ होने के साथ वर्तमान जलापूर्ति पर दबाव कम होगा और नगरवासियों को बेहतर एवं नियमित पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में स्थायी समाधान मिलेगा।
विज्ञापन
चंपावत:सीएम धामी के जन्मदिवस पर “सेवा संकल्प अभियान” के तहत भव्य कार्यक्रम का आयोजन
बाराकोट: प्रधान संगठन बाराकोट का विकासखंड कार्यालय में धरना प्रदर्शन व तालाबंदी
लोहाघाट:पार्किंग को लेकर पालिका और लोहाघाट विकास संघर्ष समिति के बीच बैठक यथावत रहेगी स्थिति। पालिका करेगी पार्किंग की व्यवस्था।
चंपावत:धामी सरकार यूआईआईडीबी के माध्यम से सरकारी संपत्तियों को राज्य के बाहरी लोगों को देने की कर रही तैयारी:कांग्रेस जिला अध्यक्ष
चंपावत:यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष सक्षम अधिकारी ने जिला कार्यकारिणी का किया विस्तार
चंपावत:डबल इंजन सरकार में चंपावत जिले में क्यों परेशान है पशुपालक?
लोहाघाट में भाजपा ने धूमधाम से मनाया सीएम धामी का जन्म दिवस।
लोहाघाट:मां झूमाधूरी नंदा अष्टमी महोत्सव का रंगा रंग आगाज लोहाघाट विधायक ने किया शुभारंभ। महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा।
चंपावत:क्षेत्र पंचायत पाटी की बीडीसी बैठक सम्पन्न, विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं पर हुई विस्तृत सकारात्मक चर्चा
लोहाघाट:11:00 बजे तक नहीं खुले समाज कल्याण कार्यालय के ताले जनता करती रही इंतजार।