Monday 24th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:मुख्यमंत्री ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से किया वर्चुअल संवाद, सुनीं सफलता की कहानियां

चंपावत:देवीधुरा मेले में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 04 खाद्य पदार्थों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए

बाराकोट:तड़ाग मे नवनिर्मित महादेव मंदिर में पूर्ण विधि विधान से की गई प्राण प्रतिष्ठा।निकली भव्य कलश यात्रा।

चंपावत:वरिष्ठ कोषाधिकारी सीमा बंगवाल के स्थानांतरण पर सह कर्मियों ने दी भावभीनी विदाई ।

लोहाघाट:भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत के आश्वासन पर महाविद्यालय की छत से उतरे एबीवीपी व छात्र संघ नेता।

सूचना

: लोहाघाट:ड्रिंक & ड्राइव में वाहन चालक गिरफ्तार वाहन सीज़ पंचेश्वर पुलिस की कार्यवाही

Laxman Singh Bisht

Mon, Dec 16, 2024
ड्रिंक & ड्राइव में वाहन चालक गिरफ्तार वाहन सीज़ पंचेश्वर पुलिस की कार्यवाही एस पी चंपावत अजय गणपति के द्वारा सुगम एवं सुरक्षित यातायात हेतु जनपद के सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग संचालित कर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है। एसपी के निर्देश पर थाना कोतवाली पंचेश्वर पुलिस द्वारा एस ओ हेमंत सिंह कठेत के नेतृत्व में रविवार शाम को की जा रही वाहन चेकिंग के दौरान लोहाघाट-पंचेश्वर मुख्य मार्ग में शराब पीकर वाहन चलाए जाने (DRINK & DRIVE) पर वाहन चालक राजेंद्र राम पुत्र कल्याण राम निवासी टमटकांडे, थाना कोतवाली - पंचेश्वर को नियमानुसार गिरफ्तार कर वाहन संख्या UK-03-TA- 2158 (ऑल्टो) को सीज़ किया गया है। उपरोक्त सम्बन्ध में अन्य वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।एसओ कठेत ने कहा सुगम एवं सुरक्षित यातायात एवं जन सामान्य की सुरक्षा के दृष्टिगत सभी वाहन चालकों को यातायात के नियमो के अक्षरश: अनुपालन हेतु निर्देशित किया जा रहा है। तथा चेकिंग अभियान लगातार जारी है

विज्ञापन

जरूरी खबरें