Monday 24th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:मुख्यमंत्री ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से किया वर्चुअल संवाद, सुनीं सफलता की कहानियां

चंपावत:देवीधुरा मेले में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 04 खाद्य पदार्थों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए

बाराकोट:तड़ाग मे नवनिर्मित महादेव मंदिर में पूर्ण विधि विधान से की गई प्राण प्रतिष्ठा।निकली भव्य कलश यात्रा।

चंपावत:वरिष्ठ कोषाधिकारी सीमा बंगवाल के स्थानांतरण पर सह कर्मियों ने दी भावभीनी विदाई ।

लोहाघाट:भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत के आश्वासन पर महाविद्यालय की छत से उतरे एबीवीपी व छात्र संघ नेता।

सूचना

: लोहाघाट:राउटर खराब होने से लोहाघाट डाकघर में लेनदेन का कार्य पड़ा ठप वैकल्पिक व्यवस्था के भरोसे चल रहा है मुख्य डाकघर जनता परेशान 

Laxman Singh Bisht

Mon, Dec 16, 2024
राउटर खराब होने से लोहाघाट डाकघर में लेनदेन का कार्य पड़ा ठप वैकल्पिक व्यवस्था के भरोसे चल रहा है मुख्य डाकघर जनता परेशान लोहाघाट के मुख्य डाकघर में आए दिन आ रही तकनीकी खामी के चलते जनता परेशान हैं और डाकघर के उच्च अधिकारी जनता को हो रही परेशानी से बेखबर है लोहाघाट मुख्य डाकघर का राउटर खराब होने से लगभग एक हफ्ते से डाकघर में लेनदेन का कार्य पूरी तरह ठप पड़ा हुआ है जिस कारण जनता व अभिकर्ता काफी परेशान है वही पोस्ट ऑफिस लोहाघाट के अधिकारियों के मुताबिक राउटर खराब होने से लेनदेन पूरी तरह बाधित है लेकिन अन्य सेवाओं की वैकल्पिक व्यवस्था की गई है तथा सूचना उच्च अधिकारियों को दे दी गई है लेकिन डाकघर के अधिकारी यह स्पष्ट नहीं कर पा रहे हैं की सेवाएं कब तक सुचारू हो पाएंगे वही आए दिन डाकघर में आ रही तकनीकी खामी से जनता को हो रही और असुविधा पर लोगों ने आक्रोश जताया है तथा डाक विभाग के उच्च अधिकारियों से लोहाघाट डाकघर की समस्याओं वह कमियों को जल्द ठीक करने की मांग की है मालूम हो कुछ दिन पूर्व भी डाकघर का यूपीएस खराब होने से तीन दिन तक डाकघर में कार्य नहीं हो पाया था अब यह नई मुसीबत गले पड़ गई है जिसका खामियाजा दूर-दूर क्षेत्र से आ रही जनता को भुगतना पड़ रहा है

विज्ञापन

जरूरी खबरें