Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत :डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने शासन से की संवाद की अपील: मांगों पर 1 सितंबर से करेंगे सांकेतिक विरोध

लोहाघाट:5 किलोमीटर चलने के बाद हांफी रोडवेज बस 26 यात्री रहे परेशान। बदहाल हालत में लोहाघाट डिपो

लोहाघाट:पासम जूनियर विद्यालय का हाईस्कूल में उच्चीकरण, नरेश जोशी की पहल और ग्राम प्रधान के प्रयास रंग लाए।

चंपावत :गल्लागाँव की प्रियांशी ने पुणे में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड

दून:प्रदेशभर की सड़कों को दुरुस्त करने के संबंध में कैबिनेट बैठक में हुआ विस्तृत विचार-विमर्श

सूचना

: चंपावत:आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के चलते जिले के 681 आंगनबाड़ी केंद्रों में लटके ताले 

Laxman Singh Bisht

Mon, Feb 19, 2024
आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के चलते जिले के 681 आंगनबाड़ी केंद्रों में लटके ताले अपनी 18 हजार रूपए प्रतिमाह मानदेय व अन्य मांगों को लेकर प्रांतीय आवाहन पर आंगनबाड़ी कार्यकत्री संगठन चंपावत की जिला अध्यक्ष मीना बोहरा के नेतृत्व में जिले की सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां अनिश्चितकालीन हड़ताल में चली गई है जिस कारण जिले के सभी 681 आंगनबाड़ी केंद्र में ताले लटक गए हैं संगठन जिला अध्यक्ष मीना बोहरा ने बताया आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के द्वारा लंबे समय से 18 हजार रूपए प्रतिमाह मानदेय तथा रिटायरमेंट होने पर 2 लाख रुपए देने के प्रावधान की मांग के अलावा अन्य मांग सरकार से रखी गई थी पर कोई संज्ञान नहीं लिया गया जिस कारण सोमवार 19 फरवरी से सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्रिया अनिश्चितकालीन हड़ताल में चली गई है मीना बोहरा ने बताया मांगे ना माने जाने पर 26 फरवरी को देहरादून में मुख्यमंत्री आवास घिरावा किया जाएगा अगर सरकार ने मांगे नहीं मानी तो 2024 लोकसभा चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा वहीं हड़ताल के चलते आंगनबाड़ी केदो में सन्नाटा पसरा रहा

विज्ञापन

जरूरी खबरें