Monday 24th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:मुख्यमंत्री ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से किया वर्चुअल संवाद, सुनीं सफलता की कहानियां

चंपावत:देवीधुरा मेले में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 04 खाद्य पदार्थों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए

बाराकोट:तड़ाग मे नवनिर्मित महादेव मंदिर में पूर्ण विधि विधान से की गई प्राण प्रतिष्ठा।निकली भव्य कलश यात्रा।

चंपावत:वरिष्ठ कोषाधिकारी सीमा बंगवाल के स्थानांतरण पर सह कर्मियों ने दी भावभीनी विदाई ।

लोहाघाट:भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत के आश्वासन पर महाविद्यालय की छत से उतरे एबीवीपी व छात्र संघ नेता।

सूचना

: शासन के आश्वासन पर गुरिल्लाओ का 18 दिसंबर से होने वाला महाआंदोलन टला

Laxman Singh Bisht

Tue, Dec 17, 2024
शासन के आश्वासन पर गुरिल्लाओ का 18 दिसंबर से होने वाला महाआंदोलन टला प्रदेश के गुरिल्लाओ ने अपनी नौकरी व पेंशन की मांग को लेकर 18 दिसंबर को सीएम आवास कूच के साथ अनिश्चितकालीन आंदोलन तथा मांग पूरी न होने पर 19 दिसंबर को आत्मदाह करने का निर्णय लिया था लेकिन आंदोलन से पहले 16.12.2024 को एसएसबी गुरिल्ला संगठन के पदाधिकारियों की एक आपात बैठक सचिवालय में श्रीमती निवेदिता कुकरेती अपर सचिव, रिद्धिमा अग्रवाल गृह सचिव, शैलेश बगौली सचिव ने गुरिल्ला संगठन प्रदेश अध्यक्ष युद्धवीर सिंह राणा, प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश प्रसाद गैरोला, प्रदेश महासचिव महावीर सिंह रावत, प्रदेश कोषाध्यक्ष मनोज भट्ट, प्रदेश मीडिया प्रभारी अनिल प्रसाद भट्ट के साथ संपन्न हुई। संगठन के प्रदेश प्रचारक एवं चंपावत जिला अध्यक्ष ललित बगोली के द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया । उत्तराखंड के गुरिल्लाओ का 18 दिसंबर को देहरादून सीएम आवास कूच कार्यक्रम था। लेकिन सचिवालय स्तर से एक आपातकालीन बैठक गुरिल्ला संगठन के पदाधिकारी के साथ हुई। जिसमें शासन के प्रतिनिधि के तौर पर मौजूद सचिवों ने 20.12.2024 को समस्त सचिवों की एक आपातकालीन समीक्षा बैठक गुरिल्लाओं के हित में करने का आदेश दिया। बगोली ने बताया फिलहाल शासन के आश्वासन पर गुरिल्ला संगठन ने 18 दिसंबर 2024 को सी एम आवास कूच एवं आत्मदाह को फिलहाल स्थगित कर दिया है। साथी चेतावनी दी अगर सरकार गुरिल्लाओ की मांगों पर तुरंत कार्रवाई नहीं करती है तो गुरिल्ला अपने पुराने फैसले पर अडिग रहेंगे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें