Wednesday 22nd of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट के साथ साथ चंपावत की भी अल्ट्रासाउंड व्यवस्था बखूबी संभाल रही है डॉक्टर सोनाली मल्होत्रा।

लोहाघाट:पीएम श्री जीआईसी दिगालीचौड़ में मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी खेल प्रतियोगिता का शानदार आगाज

जिलाधिकारी ने बिना अनुमति के लोहाघाट चिकित्सालय से चिकित्सकों को कार्य मुक्त न करने के दिए निर्देश।

चंपावत:सोशल मीडिया पर विद्यालयों में अवकाश संबंधी प्रसारित आदेश पूरी तरह फर्जी एवं भ्रामक

लोहाघाट:जिलाधिकारी के निर्देश पर पंचेश्वर टैक्सी स्टैंड में राष्ट्रीय राजमार्ग के गड्ढे भरने का कार्य हुआ शुरू।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : रा0 महाविद्यालय टनकपुर में ई-पेंशन शिविर का आयोजन

Laxman Singh Bisht

Tue, Nov 4, 2025

रा0 महाविद्यालय टनकपुर में ई-पेंशन शिविर का आयोजन

सेवानिवृत्ति प्रक्रिया को डिजिटल रूप देने पर हुई विस्तृत चर्चा।

वरिष्ठ पेंशनरों को किया गया सम्मानितउत्तराखण्ड राज्य स्थापना की रजत जयंती वर्ष-2025 के अवसर पर आज मंगलवार को वरिष्ठ कोषाधिकारी सुश्री सीमा बंगवाल के दिशा-निर्देशन एवं कोषाधिकारी मयंक सक्सेना की अध्यक्षता में राजकीय महाविद्यालय टनकपुर के सभागार में ई-पेंशन से संबंधित एकदिवसीय शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में उपकोषागार टनकपुर से सम्बद्ध विभागों के आहरण एवं वितरण अधिकारियों तथा कार्यालय सहायकों को सहायक लेखाकार मुकेश कुमार द्वारा प्रोजेक्टर के माध्यम से ई-पेंशन प्रणाली की कार्यप्रणाली, स्वीकृति प्रक्रिया तथा सेवानिवृत्ति एवं सेवाकाल में मृत्यु उपरांत पेंशन प्रपत्रों की तैयारी से संबंधित व्यवहारिक पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने ई-पेंशन से संबंधित शासनादेशों, वेतन निर्धारण तथा प्रपत्र भरने की बारीकियों पर भी विस्तार से प्रकाश डाला। शिविर में लगभग 80 पेंशनर अपने परिवार सहित उपस्थित रहे एवं जिनमे 106 वर्षीय श्रीमती चीमा देवी भी मौजूद रही साथ ही 80 वर्ष से अधिक आयु के पेंशनरों को साल भेंट कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों द्वारा ई-पेंशन स्वीकृति से जुड़ी विभिन्न जिज्ञासाएँ एवं तकनीकी प्रश्न रखे गए, जिनका त्वरित समाधान कोषाधिकारी मयंक सक्सेना एवं उपकोषाधिकारी मनोज कुमार जोशी द्वारा किया गया।शिविर में लगभग 40 आहरण वितरण अधिकारी एवं कार्यालय सहायक उपस्थित रहे। इस अवसर पर उपकोषाधिकारी मनोज कुमार जोशी, सहायक कोषाधिकारी मनोज सिंह कुंवर, लेखाकार अनिल कुमार, विक्रम सिंह राणा, सहायक लेखाकार नितिन जोशी, मजहर हुसैन एवं अमन जोशी आदि उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें