Thursday 30th of July 2026

ब्रेकिंग

सितारगंज:गिरफ्तार कर्मियों की रिहाई के बाद तहसील के खुले दरवाजे। विजिलेंस ने की थी गिरफ्तारी।

चंपावत:नदी से खेतों में हो रहें भू-कटाव का डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण हरसंभव सहायता का भरोसा

चंपावत:स्मैक तस्करों को अदालत ने सुनाई दो-दो वर्ष कठोर कारावास की सजा। 25/ 25 रुपए का लगाया अर्थ दंड

चंपावत:जल संस्थान डिप्लोमा इंजीनियर संघ के चुनाव निर्विरोध संपन्न, पवन बिष्ट बने अध्यक्ष।

लोहाघाट:रोज 16 किलोमीटर पैदल चल स्कूल पहुंचते हैं सुल्ला /पासम के छात्र मुख्यमंत्री से की स्कूल वाहन की मांग।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : बागेश्वर में एक घंटे के भीतर तीन बार कापीं धरती

Laxman Singh Bisht

Mon, Apr 20, 2026

बागेश्वर में एक घंटे के भीतर तीन बार कापीं धरती

उत्तराखंड में भूकंप के झटके रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं, बार-बार भूकंप आने से लोग जहां दहशत में है, वही कुमाऊं और गढ़वाल इन झटकों से बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। रविवार को बागेश्वर जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए। एक घंटे के भीतर धरती तीन बार कांपने से लोग सहम गए और सुरक्षित स्थानों की ओर दौड़ पड़े। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप का सिलसिला सुबह साढ़े दस बजे शुरू हुआ और 11:31 बजे तक जारी रहा। झटकों का केंद्र कपकोट तहसील के बदियाकोट, सोराग और बाछम क्षेत्र के आसपास दर्ज किया गया है।

भूकंप के दो हल्के झटकों के बाद सुबह 11:31 बजे जिले में तीसरा झटका महसूस किया गया। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 2.8 मापी गई। इसका केंद्र जमीन से पांच किमी की गहराई पर बदियाकोट-सोराग क्षेत्र के पास था। इससे पूर्व 10:32 बजे 3.1 तीव्रता और 10:46 बजे 2.6 तीव्रता पर भी झटके आए थे। झटकों का केंद्र कपकोट के दूरस्थ बाछम, सोराग और बदियाकोट क्षेत्र में होने के कारण इन इलाकों में कंपन अधिक महसूस किया गया। जिले की अन्य तहसीलों में भी हल्के झटके लगे।जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बागेश्वर शिखा सुयाल का कहना है कि जिले में एक के बाद एक तीन झटके महसूस किए गए हैं। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के आंकड़ों के अनुसार इनका केंद्र बाछम और बदियाकोट क्षेत्र के आसपास है। अभी तक सभी तहसीलों से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार कहीं से भी किसी प्रकार की जनहानि या बड़ी क्षति की सूचना नहीं है। राजस्व विभाग की टीम को प्रभावित क्षेत्रों में नुकसान का जायजा लेने के निर्देश दिए गए हैं।

जरूरी खबरें