Monday 24th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:मुख्यमंत्री ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से किया वर्चुअल संवाद, सुनीं सफलता की कहानियां

चंपावत:देवीधुरा मेले में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 04 खाद्य पदार्थों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए

बाराकोट:तड़ाग मे नवनिर्मित महादेव मंदिर में पूर्ण विधि विधान से की गई प्राण प्रतिष्ठा।निकली भव्य कलश यात्रा।

चंपावत:वरिष्ठ कोषाधिकारी सीमा बंगवाल के स्थानांतरण पर सह कर्मियों ने दी भावभीनी विदाई ।

लोहाघाट:भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत के आश्वासन पर महाविद्यालय की छत से उतरे एबीवीपी व छात्र संघ नेता।

सूचना

: लोहाघाट:नगर निकाय चुनाव के चुनाव चिन्ह हुए आवंटित 

Laxman Singh Bisht

Fri, Jan 3, 2025
नगर निकाय चुनाव के चुनाव चिन्ह हुए आवंटित 23 जनवरी को होने जा रहे नगर निकाय चुनाव को लेकर आज शुक्रवार को लोहाघाट की रिटर्निंग ऑफिसर एसडीएम नितेश डांगर ने लोहाघाट के पालिका अध्यक्ष पद के सभी 6 प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए है एसडीएम ने बताया पालिका अध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी गोविंद वर्मा को पार्टी का सिंबल कमल का फूल, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के रंजीत अधिकारी को हाथ का पंजा ,इनके अलावा निर्दलीय राजेंद्र पुनेठा को गैस सिलेंडर नरेश कनौजिया को ईट भूपाल सिंह मेहता को घंटी तथा एडवोकेट विपिन पुनेठा को कोट चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है एसडीएम ने बताया आगे की चुनाव प्रक्रिया शासन के निर्देशों के तहत की जाएगी वही आरओ वीरेंद्र बोहरा ने बताया नगर पालिका लोहाघाट के सभी सात वार्डों के सभासद पद के 23 उम्मीदवारों को आज चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए हैं वहीं चुनाव चिन्ह मिलने के बाद सभी प्रत्याशी जोर-शोर से प्रचार प्रसार में जुट गए हैं तथा चुनावी माहौल को गर्मा रहे है

विज्ञापन

जरूरी खबरें