Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:5 किलोमीटर चलने के बाद हांफी रोडवेज बस 26 यात्री रहे परेशान। बदहाल हालत में लोहाघाट डिपो

लोहाघाट:पासम जूनियर विद्यालय का हाईस्कूल में उच्चीकरण, नरेश जोशी की पहल और ग्राम प्रधान के प्रयास रंग लाए।

चंपावत :गल्लागाँव की प्रियांशी ने पुणे में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड

दून:प्रदेशभर की सड़कों को दुरुस्त करने के संबंध में कैबिनेट बैठक में हुआ विस्तृत विचार-विमर्श

दून :वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल एवं निर्यात संवर्धन को लेकर मुख्य सचिव ने ली जिलाधिकारियों के साथ बैठक

सूचना

: लोहाघाट नगर पालिका को यूजर चार्ज देने के बाद भी नगर वासियों को नहीं मिल पा रही है सफाई व्यवस्था बंद पड़ी नालियों का पानी घुसा दुकानों में

Laxman Singh Bisht

Sat, Mar 2, 2024
नगर पालिका को यूजर चार्ज देने के बाद भी नगर वासियों को नहीं मिल पा रही है सफाई व्यवस्था बंद पड़ी नालियों का पानी घुसा दुकानों में नगर पालिका लोहाघाट के द्वारा नगर वासियों व व्यापारियो में यूजर चार्ज लगाकर यूजर चार्ज की वसूली तो शुरू कर दी है लेकिन यूजर चार्ज वसूलने के बाद लोहाघाट की सफाई व्यवस्था चरमरा गई है जिस कारण नगर वासियों में पालिका के खिलाफ काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है शनिवार को हुई बारिश ने नगर पालिका की सफाई व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी नगर में जगह-जगह पालिका की बंद पड़ी नालियों से बहता हुआ पानी व्यापारियों की दुकानों में घुस गया वहीं सड़क में बहते गंदे पानी की वजह से राहगीरो को भी काफी दिक्कत उठानी पड़ी पालिका की इस कार्य प्रणाली से आक्रोषित व्यापारी मदन वर्मा ,दीपक पुनेठा , केदार भट्ट आदि ने कहा पालिका ने व्यापारियों व लोगों से यूजर चार्ज की वसूली शुरू कर दी है प्रत्येक व्यापारी से ₹50 से लेकर ₹100 प्रतिमाह वसूले जा रहे हैं इसके बावजूद नगर की नालियां बंद पड़ी है बंद पड़ी नालियों से बहता गंदा पानी उनकी दुकानों में घुस रहा है व्यापारियों ने कहा अपने पैसे खर्च कर उन्हें बंद नालियां खोलनी पड़ रही है व्यापारियों ने पालिका से जल्द से जल्द सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने व बंद पड़ी नालियों को खोलने की मांग करी है साथ ही सफाई व्यवस्था दुरुस्त न होने पर यूजर चार्ज न देने की चेतावनी दी है

विज्ञापन

जरूरी खबरें