रुड़की :लकड़ी के कारखाने में लगी भीषण आग
Laxman Singh Bisht
May 29, 2023 03:46 pm
44 views
29 May 2023
रुड़की की ग्रीन पार्क कॉलोनी में एक लकड़ी के उपकरण बनाने वाले कारखाने में अचानक आग लग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग लगने से आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। कारखाने में लगी आग की सूचना से आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए जिसके बाद कॉलोनी के लोगों ने पाइप की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन आग इतनी भयंकर थी कि ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगी जिसके बाद आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कॉलोनीवासियों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया हालांकि तब तक गोदाम में रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका था।
आपको बता दें कि गंगनहर कोतवाली क्षेत्र की ग्रीन पार्क कॉलोनी की गली नंबर 18 में अब्दुल हन्नान का गोदाम है। इस कारखाने में लकड़ी के उपकरण बनाने का कार्य किया जाता है जिनको विदेश में एक्सपोर्ट किया जाता है। बताया गया है कि देर रात कारखाने के कर्मचारियों ने गोदाम का कचरा इकट्ठा कर उसमें आग लगाई थी जिसके बाद कर्मचारी आग को बुझाकर गोदाम को बंद कर अपने घर चले गए। वहीं बताया गया है कि आग पूरी तरीके से नहीं बुझी और धीरे-धीरे आग बढ़ती चली गई जिससे कारखाने में रखी लकड़ियों ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। कॉलोनी के लोगों की नजर कारखाने में लग रही आग पर पड़ी जिससे अफरा-तफरी का माहौल हो गया। वहीं कॉलोनी वासियों ने आसपास के मकान स्वामियों को जगाया जिसके बाद मौके पर भारी भीड़ जमा ही गई, इसी दौरान आग लगने की जानकारी दमकल विभाग को दी गई। सुचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची
और कॉलोनी वासियों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया तब जाकर कॉलोनी वासियों ने राहत की सांस ली। फायर कर्मी नज़ाकत अली ने बताया कि कारखाने में आग लगने की सूचना मिली थी, सूचना पर तुरंत दमकल की टीम मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया है, उन्होंने बताया कि कारखाने में आग बुझाने के उपकरण भी मौजूद नहीं थे और ये कारखाना सीमेंट की चादरों से बनाया हुआ था था साथ ही कारखाना स्वामी ने अपनी दीवारें भी नहीं बनाई हुई थी। उन्होंने कहा कि उच्चाधिकारियों को इस बात की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
लोहाघाट:घाट के पुराने मोटर पुल से महिला ने उफनती सरयू में लगाई छलांग मौत।
लोहाघाट:बंदेला ढेक निवासी सामाजिक कार्यकर्ता त्रिभुवन सिंह ढेक का आकस्मिक निधन क्षेत्र में शोक की लहर।
लोहाघाट:होटल-ढाबों पर लोहाघाट पुलिस की सख्ती 06 के चालान 2,500 रुपए वसूला संयोजन शुल्क
चंपावत:जिलाधिकारी ने सीमा सुरक्षा को और सुदृढ़ करने के लिए बेहतर समन्वय एवं सतत निगरानी के दिए निर्देश
बाराकोट:मिनिस्ट्रियल कार्मिकों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की धरती, बाराकोट से किया आर पार की लड़ाई का ऐलान
लोहाघाट:होली विजडम स्कूल के तीन पूर्व मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान
बाराकोट:ग्राम सभा काकड़ के 41 वर्षीय बीर के देव डांगर संजय सिंह अधिकारी का आकस्मिक निधन क्षेत्र में शोक की लहर।
बाराकोट (चंपावत):टूटी छत के नीचे तीन बच्चों के साथ रहने को मजबूर ग्यूनाड़ा की मनीषा जोशी जिलाधिकारी से मदद की गुहार।
चंपावत:जनपद के 681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन मिलन सेवा”: रेखा आर्य
पाटी (चंपावत):ग्रामीणों ने श्रमदान कर खोली बांस बसवाड़ी गर्शलेख सड़क सरकार की नाकामी की उजागर पक्की सड़क के लिए जूझते ग्रामीण।