रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट से पोंटा साहिब जा रही रोडवेज बस में लगी आग। चालक ने दिखाई सूझबूझ।
Laxman Singh Bisht
Sun, Feb 15, 2026
लोहाघाट से पोंटा साहिब जा रही रोडवेज बस में लगी आग। चालक ने दिखाई सूझबूझ।
भगवान भरोसे छोड़ दिया गया लोहाघाट डिपो व यात्रियों को
लोहाघाट से पोंटा साहिब जा रही रोडवेज की बस में आज रविवार को बेल खेत के पास अचानक इंजन से धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते ही इंजन से आंग की लपटे निकलने लगी। बस में अचानक लगी आग से हड़कंप मच गया। चालक ने सूझ बूझ दिखाते हुए बस को सड़क किनारे खड़ा कर सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला तथा दूसरी बस से सभी यात्रियों को टनकपुर की ओर रवाना किया गया। जानकारी के मुताबिक लोहाघाट से पोंटा साहिब जा रही लोहाघाट डिपो की रोडवेज बस यूके( 07 4218) के इंजन से टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बेलखेत के पास अचानक धुवां उठने लगा और इंजन से आग की लपट निकलने लगी ।खतरे को भापते हुए ड्राइवर कैलाश चंद्र जोशी ने तुरंत बस को सड़क किनारे रोका और पानी से आग पर काबू पाने का प्रयास किया इसके चलते कुछ देर में ही आग पर नियंत्रण पा लिया गया । कंडक्टर गिरीश धामी ने गुरुग्राम जा रही बस से यात्रियों को रवाना कराया। वहीं यात्रियों का कहना है आए दिन रोडवेज की बस किसी न किसी दुर्घटनाओं का शिकार हो रही है। रोडवेज प्रबंधन के द्वारा यात्रियों की जान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। पुरानी बसों को सड़कों में दौड़ाया जा रहा है। वहीं रोडवेज की खटारा बसों की तरह ही रोडवेज के अधिकारी भी गैर जिम्मेदार बने हुए हैं लोहाघाट के सहायक मंडलीय प्रबंधक धीरज वर्मा और टनकपुर के मंडलीय प्रबंधक आलोक बनवाल से इस संबंध में बस और पूरी घटना की जानकारी के लिए फोन किया गया लेकिन दोनों अधिकारियों के द्वारा फोन तक रिसीव नहीं किया गया। लोहाघाट डिपो की रोडवेज की बस में आग की यह दूसरी घटना है ।करीब दो माह पूर्व देहरादून के पास लोहाघाट डिपो की बस में आग लग चुकी है। इसके अलावा रोडवेज की बसो में कई घटनाएं हो चुकी है। रोडवेज के लोहाघाट डिपो के कुल 34 बस के बेड़े में से 11 बसें जो निश्चित दूरी तय कर चुकी है ।इसके अलावा कल 14 फरवरी को भी पोंटा साहिब से लोहाघाट आ रही बस मानेश्वर में खराब हो गई थी। वहीं लोगों का कहना है लोहाघाट डिपो व यात्रियों को भगवान के भरोसे छोड़ दिया गया है ।कभी भी कोई बड़ा हादसा देखने में नजर आ सकता है।