Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:3 से 5 सितंबर तक होगा भिंगराड़ा का प्रसिद्ध ऐड़ी बालकृष्ण मेला ।भव्य रूप से मनाया जाएगा मेला।

लोहाघाट में मेहनत की भट्टी में तपाकर बेहतर बॉक्सर तैयार कर रहे हैं कैप्टन आनंद महरा।

चंपावत:सीएम के कल प्रस्तावित धूरा दौरे की तैयारी का जिलाधिकारी ने लिया व जायजा

रुड़की:रक्षाबंधन से पहले दो बहनों की हत्या करने वाला भाई गिरफ्तार डबल मर्डर का खुलासा

चंपावत :डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने शासन से की संवाद की अपील: मांगों पर 1 सितंबर से करेंगे सांकेतिक विरोध

सूचना

: लोहाघाट :मीना बाज़ार मे बेकरी मे लगी आग लाखो का हुआ नुकसान फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू 

Laxman Singh Bisht

Sat, Dec 9, 2023
लोहाघाट मे बेकरी मे लगी आग लाखो का हुआ नुकसान लोहाघाट के मीना बाजार में एसडीएम कोर्ट तिराहे के पास दिनेश मेहता की शकुंतलम बेकरी मे शुक्रवार  आधी रात को अचानक आग लग गई आग से बेकरी को काफ़ी नुकसान हुआ है गनीमत रही आग पर समय से काबू पा लिया गया अन्यथा आग बाजार में फैल सकती थी और अत्यधिक नुकसान हो सकता था जानकारी के मुताबिक रात 2:00 बजे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर लाइब्रेरी से लौट रहे युवाओ द्वारा भवन स्वामी संजय राय को उनकी दुकान से धुआ आने की सूचना दी गई, जिस पर संजय राय द्वारा दुकान खोलकर देखा गया कि उनके किराए पर चल रही बेकरी में आग लगी हुई थी इसकी तत्काल सूचना संजय राय द्वारा फायर ब्रिगेड की दी गई  प्रभारी फायर स्टेशन जगदीश तिलारा के नेतृत्व में फायर टीम मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड व लोगो के द्वारा आग पर जल्द काबू पा लिया गया अन्यथा नुकसान काफी ज्यादा हो सकता था आग बुझने के बाद आसपास के लोगों ने राहत की सांस ली. वही भवन स्वामी द्वारा फायर ब्रिगेड एवं युवाओं का आभार व्यक्त कर धन्यवाद दिया गया वही  प्रभारी फायर स्टेशन जगदीश तिलाड़ा ने जानकारी देते हुए बताया संभवत आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी हो आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है वही आग से बेकरी स्वामी को लगभग दो लाख रुपये नुकसान की आशंका जताई जा रही है फायर टीम में फायर स्टेशन प्रभारी जगदीश तिलाड़ा, डीबीआर राजेश खर्कवाल, एफएम हेमचंद्र सिंह ,एफएम भरत सिंह, एफएम प्रमोद कुमार आदि शामिल रहे

विज्ञापन

जरूरी खबरें