Sunday 8th of March 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:फिर यात्रियों की हुई फजीहत स्वाला डेंजर जोन के पास खराब हुई रोडवेज बस।

देहरादून :प्रेमी-प्रेमिका के बीच जमकर चले चाकू दोनों अस्पताल में भर्ती

नैनीताल:महिला पर्यटक से दुष्कर्म का प्रयास करने वाले चालक को पुलिस ने दबोचा।

अल्मोड़ा:पार्षद मोनू साह ने रक्तदान कर बचाई प्रसूता की जान

लोहाघाट:डीएम ने रा0 पुस्तकालय एवं उप जिला चिकित्सालय का किया स्थलीय निरीक्षण

: लोहाघाट:रेगरू मे जंगल की आग की चपेट में आए पांच भवन ग्रामीणों की सूझबूझ से बचा बड़ा हादसा स्कूटी सवार झुलसा 

Laxman Singh Bisht

Sat, Apr 20, 2024
रेगरू मे जंगल की आग की चपेट में आए पांच भवन ग्रामीणों की सूझबूझ से बचा बड़ा हादसा स्कूटी सवार झुलसा चंपावत जिले के बाराकोट ब्लॉक में जंगलो में लगी आग का कहर जारी है शनिवार को रेगरु क्षेत्र के आगर गांव के जंगलों में भीषण आग लग गई आग इतनी भयंकर थी कि देखते ही देखते आग ने ग्रामीण कृष्णानंद खोलिया ,हरिश्चंद्र ,राजेंद्र खोलिया ,भुवन चंद्र और रमेश चंद्र के भवनो को चपेट में ले लिया ग्रामीणों ने किसी तरह पांचो परिवारों की महिलाओं व बच्चों को बाहर निकालने के साथ-साथ गौशाला में बंधे जानवरों की जान बचाई वहीं पूर्व ग्राम प्रधान जगदीश कुमार ने बताया हल्ला गुल्ला सुनकर समस्त ग्रामीण मौके पर पहुंचे   तथा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाकर पांचो भवनो को जलने से बचा लिया गया आग बुझाने में कई ग्रामीण भी झुलस गए हैं वहीं सूचना पर मौके पर लोहाघाट से फायर ब्रिगेड पहुंची तथा आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया वहीं आग से ग्रामीणों के फलदार पौधों के बगीचों व भवनो को काफी नुकसान पहुंचा है वही पूर्व ग्राम प्रधान ने बताया स्कूटी से घर की ओर आ रहा गौरव खोलिया आग के बीच फंस गया जिसने स्कूटी को सड़क में छोड़ किसी तरह जान बचाई आग से गौरव काफी झुलस गया है जिसे चोमैल अस्पताल पहुंचाया गया है वही पूर्व ग्राम प्रधान जगदीश कुमार व ग्रामीणों ने प्रशासन से आग से हुए नुकसान का पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने की मांग करी है ग्रामीणों ने बताया आग अराजक तत्वों के द्वारा लगाई गई वही आग से जंगलों को भी भारी नुकसान पहुंचा है कुल मिलाकर ग्रामीण की सूझबूझ व एकता से बड़ा हादसा होने से बाल बाल बच गया आज इतनी भयंकर थी कि चारों ओर धुवा ही धूवा हो गया जिससे ग्रामीणों को सांस लेने में भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा पर ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए एक बड़ा जान माल का नुकसान होने से बचा लिया आग बुझाने में कृष्णानंद ,राजेंद्र सिंह ,पूर्व प्रधान जगदीश कुमार ,प्रकाश चंद्र ,भुवन सिंह ,दिनेश चंद्र , प्रकाश सिंह जगदीश चंद्र ,सोनू खोलिया सहित समस्त ग्रामीण मौजूद रहे

जरूरी खबरें