Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:5 किलोमीटर चलने के बाद हांफी रोडवेज बस 26 यात्री रहे परेशान। बदहाल हालत में लोहाघाट डिपो

लोहाघाट:पासम जूनियर विद्यालय का हाईस्कूल में उच्चीकरण, नरेश जोशी की पहल और ग्राम प्रधान के प्रयास रंग लाए।

चंपावत :गल्लागाँव की प्रियांशी ने पुणे में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड

दून:प्रदेशभर की सड़कों को दुरुस्त करने के संबंध में कैबिनेट बैठक में हुआ विस्तृत विचार-विमर्श

दून :वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल एवं निर्यात संवर्धन को लेकर मुख्य सचिव ने ली जिलाधिकारियों के साथ बैठक

सूचना

: चंपावत:नशेड़ी ने गौशाला में लगाई आग पांच बकरियों व एक गाय की मौत आरोपी गिरफ्तार अग्निशमन टीम ने आग पर पाया काबू

Laxman Singh Bisht

Sun, Mar 3, 2024
नशेड़ी द्वारा गौशाला में लगाई आग से पांच बकरियों व एक गाय की मौत आरोपी गिरफ्तारअग्निशमन टीम ने आग पर पाया काबू शनिवार देर शाम चंपावत क्षेत्र के दुधपोखरा राकड़ी फुलारा में गौशला में आग लगने की सूचना पर चम्पावत में नवगठित फायर स्टेशन चम्पावत तथा फायर स्टेशन लोहाघाट के जवानों द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंच कर देखा कि गीता देवी की गोशाले मे जोरदार आग लगी हुई थी । फायर स्टेशन के जवानों द्वारा तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गीता देवी द्वारा बताया गया कि उसका भतीजा पवन नाथ जो कि नशे का आदि उसके द्वारा गोशाले में रखी सूखी घास में आग लगायी गई। जो गोशाले में फैल गयी है । आग से गोशाले में बधीं 05 बकरियाँ व 01 गाय की आग के धुंए से दम घुटने से मौके पर ही मौत हो गयी। वही कोतवाली चम्पावत पुलिस द्वारा आरोपी पवन नाथ को हिरासत में लेकर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें