रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट के पाटन कनेड़ा में ततैयों से वन विभाग ने दिलाई राहत
Laxman Singh Bisht
लोहाघाट के पाटन कनेड़ा में ततैयों से वन विभाग ने दिलाई राहत

लोहाघाट। पाटन पाटनी क्षेत्र के कनेड़ा में ततैया के छत्ते की सूचना मिलने के बाद वन विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसका सुरक्षित निस्तारण किया। ततैया के छत्ते की मौजूदगी के चलते आसपास रहने वाले ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ था। लोगों को आशंका थी कि छेड़छाड़ होने पर ततैया के झुंड के हमले का खतरा हो सकता है।जानकारी मिलने पर लोहाघाट वन क्षेत्र के वन क्षेत्राधिकारी रमेश जोशी के निर्देश पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन क्षेत्राधिकारी के निर्देश पर रोहित मेहता, दीप जोशी एवं शोभन ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक सावधानी बरतते हुए ततैया के छत्ते का निस्तारण किया। टीम की तत्परता से क्षेत्र के लोगों को खतरे से राहत मिली।स्थानीय शशांक पांडे ने बताया कि कनेड़ा क्षेत्र में ततैया के छत्ते के कारण लोगों में चिंता बनी हुई थी। खासकर ग्रामीणों और आसपास आने-जाने वाले लोगों के लिए यह परेशानी का कारण बना हुआ था। वन विभाग की टीम द्वारा समय रहते कार्रवाई किए जाने से लोगों ने राहत की सांस ली।वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि आबादी वाले क्षेत्रों, घरों या रास्तों के आसपास यदि ततैया के छत्ते दिखाई दें तो उनके साथ स्वयं छेड़छाड़ न करें। ऐसी स्थिति में तत्काल वन विभाग को सूचना दें, ताकि विशेषज्ञ टीम द्वारा सुरक्षित तरीके से उनका निस्तारण किया जा सके। स्थानीय लोगों ने वन विभाग की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए पूरी टीम का आभार जताया।
विज्ञापन
लोहाघाट:यूकेडी के दिग्गज नेता काशी सिंह ऐरी पहुंचे लोहाघाट। मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्ताओं की ली बैठक।
लोहाघाट:घाट के पुराने मोटर पुल से महिला ने उफनती सरयू में लगाई छलांग मौत।
लोहाघाट:बंदेला ढेक निवासी सामाजिक कार्यकर्ता त्रिभुवन सिंह ढेक का आकस्मिक निधन क्षेत्र में शोक की लहर।
लोहाघाट:होटल-ढाबों पर लोहाघाट पुलिस की सख्ती 06 के चालान 2,500 रुपए वसूला संयोजन शुल्क
चंपावत:जिलाधिकारी ने सीमा सुरक्षा को और सुदृढ़ करने के लिए बेहतर समन्वय एवं सतत निगरानी के दिए निर्देश
बाराकोट:मिनिस्ट्रियल कार्मिकों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की धरती, बाराकोट से किया आर पार की लड़ाई का ऐलान
लोहाघाट:होली विजडम स्कूल के तीन पूर्व मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान
बाराकोट:ग्राम सभा काकड़ के 41 वर्षीय बीर के देव डांगर संजय सिंह अधिकारी का आकस्मिक निधन क्षेत्र में शोक की लहर।
बाराकोट (चंपावत):टूटी छत के नीचे तीन बच्चों के साथ रहने को मजबूर ग्यूनाड़ा की मनीषा जोशी जिलाधिकारी से मदद की गुहार।
चंपावत:जनपद के 681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन मिलन सेवा”: रेखा आर्य