Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट में मेहनत की भट्टी में तपाकर बेहतर बॉक्सर तैयार कर रहे हैं कैप्टन आनंद महरा।

चंपावत:सीएम के कल प्रस्तावित धूरा दौरे की तैयारी का जिलाधिकारी ने लिया व जायजा

रुड़की:रक्षाबंधन से पहले दो बहनों की हत्या करने वाला भाई गिरफ्तार डबल मर्डर का खुलासा

चंपावत :डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने शासन से की संवाद की अपील: मांगों पर 1 सितंबर से करेंगे सांकेतिक विरोध

लोहाघाट:5 किलोमीटर चलने के बाद हांफी रोडवेज बस 26 यात्री रहे परेशान। बदहाल हालत में लोहाघाट डिपो

सूचना

: लोहाघाट:गलचौड़ा मे देवदार के पेड़ों की लोपिंग रोकने के लिए बन कर्मियो ने जंगल में करी कांबिंग खबर का हुआ असर

Laxman Singh Bisht

Wed, Jan 3, 2024
गलचौड़ा मे देवदार के पेड़ों की लोपिंग रोकने के लिए बन कर्मियो ने जंगल में करी कांबिंग खबर का हुआ असर लोहाघाट के गलचौड़ा क्षेत्र में देवदार बनी में देवदार के पेड़ों में हो रही लोपिंग की खबर का संज्ञान लेते हुए लोहाघाट रेंजर दीप जोशी के निर्देश पर बुधवार को गलचौड़ा आरक्षित वन क्षेत्र में बन कर्मियों ने पऊ के सरपंच के द्वारा कांबिंग करी गई बन कर्मियों को देख जंगल गई महिलाएं जंगल से भाग खड़ी हुई वहीं बन कर्मियों के द्वारा पूरी देवदार बनी में कांबिंग कर क्षेत्रीय ग्रामीणों के साथ बैठक कर उनसे देवदार की टहनियों को न काटने तथा देवदार के जंगलों को बचाने की अपील करी तथा जंगल नष्ट होने से उसके नुकसान के बारे में जानकारी दी गई मालूम हो गलचौड़ा क्षेत्र में महिलाओं के द्वारा लकरियो के लिए देवदार के बहुमूल्य पेड़ों की टहनियों को काटा जा रहा था जिस पर पर्यावरण प्रेमी पूर्व सैनिक मयंक ओली ,सुरेश जोशी व अन्य लोगों के द्वारा आपत्ति जताते हुए वन विभाग से कार्यवाही की मांग करी गई थी तथा काली कुमाऊं खबर ने इस मामले को प्रमुखता से उठाया था जिसका संज्ञान लेने के बाद वन विभाग हरकत में आया वहीं पर्यावरण प्रेमी पूर्व सैनिक मयंक ओली ने मामले का संज्ञान लेने के लिए लोहाघाट रेंजर दीप जोशी व वन विभाग को धन्यवाद देते हुए बीच-बीच में जंगल में गस्त करने की मांग करी गई वही रेंजर दीप जोशी के द्वारा क्षेत्रीय जनता से पेड़ों की टहनियों को न काटने की अपील करी है कांबिंग में बन कर्मी  पियूष बिष्ट सहित अन्य वनकर्मी शामिल रहे

विज्ञापन

जरूरी खबरें