Monday 3rd of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:वन विभाग ने कर्णकरायत मे तार में फंसे सेही (सोल) का रेस्क्यू कर बचाई जान।

चंपावत:पाटी करंट मामले में विद्युत विभाग ने बीएसएनएल के ठेकेदारों के खिलाफ थाने में दी तहरीर।

चंपावत:डीएम ने 134 शिकायतों एवं आवेदनों पर की सुनवाई, पात्र लाभार्थियों के मौके पर बनाए गए आयुष्मान कार्ड

चंपावत:जनता मिलन में उठा ढुंगा बोरा सड़क निर्माण का मामला। आज भी डोलियों में ढोए जा रहे हैं बीमार।

चंपावत:तीन साल बाद भी घिंघारुकोट सड़क के नाम पर इंतजार कंधों पर मरीज, पगडंडी पर जिंदगी और फाइलों में विकास'

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौड़ गिरफ्तार। अंकिता हत्याकांड में भाजपा प्रदेश प्रभारी पर की थी टिप्पणी

Laxman Singh Bisht

Mon, Jun 15, 2026

पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौड़ गिरफ्तार। अंकिता हत्याकांड में भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम पर की थी टिप्पणी

उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम पर गंभीर आरोप लगाने के मामले में दर्ज हुए मुकदमे में कार्रवाई करते हुए डालनवाला पुलिस और एसओजी ने पूर्व भाजपा विधायक को बुग्गावाला क्षेत्र से गिरफ़्तार कर लिया है। उनकी यह गिरफ्तारी उस समय हुई है जब हाल में सुरेश राठौड़ पर दर्ज दो मुकदमों को हाईकोर्ट ने रद्द कर दिया था लेकिन बाकी दो मुकदमो ने पूर्व विधायक की मुश्किलें बढ़ा दी है। पुलिस और एसओजी ने बुग्गावाला से दबोचा मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस सुरेश राठौड़ की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए थी। रविवार को पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने हरिद्वार जिले के बुग्गावाला क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया। डालनवाला प्रभारी संतोष कुंवर ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि फिलहाल पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ को गिरफ्तार किया गया है और मामले में उनसे पूछताछ भी की जा रही है इसके बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा और अदालत के निर्देशों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। हाईकोर्ट से मिली थी बड़ी राहत, दो मुकदमे हुए थे रद्द कुछ दिन पहले ही हाईकोर्ट ने सुरेश राठौड़ को हाई कोर्ट ने बड़ी राहत दी थी और उनके खिलाफ दर्ज चार मुकदमों में से दो को रद्द कर दिया था जिसे सुरेश राठौड़ के लिए बड़ी राहत माना गया था। हालांकि कोर्ट से मिली इस राहत के बावजूद उनके खिलाफ दर्ज दो अन्य मुकदमे बरकरार रहे जिनमें जांच और कानूनी कार्रवाई जारी है। ऐसे में उनकी मुश्किलें पूरी तरह खत्म नहीं हुई थी रविवार को सुरेश राठौर की गिरफ्तारी भी कर ली गई। एक मामले में गिरफ्तारी फिलहाल जिन दो मुकदमों में कार्रवाई जारी रही है उनमें से थाना डालनवाला में दर्ज एक मामले में पुलिस ने सुरेश राठौड़ को गिरफ्तार कर लिया है। यह मुकदमा भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम की शिकायत पर दर्ज किया गया था। जिसमें पुलिस पहले से जांच कर रही थी। गिरफ्तारी के बाद माना जा रहा है कि सुरेश राठौड़ को दूसरे मामले में भी कानूनी प्रक्रिया का सामना करना पड़ सकता है।

जरूरी खबरें