Friday 13th of March 2026

ब्रेकिंग

रुड़की:खनन माफिया से मिली भगत का ऑडियो वायरल इकबालपुर चौकी का पूरा स्टाफ सस्पेंड

चंपावत:पूर्व जिला अध्यक्ष दीप पाठक का भाजपा से टूटा नाता पार्टी ने इस्तीफा किया स्वीकार।

उत्तराखंड:किसानों की फसल बचाने को केंद्र से मिले 25 करोड़। घेरबाड़ योजना फिर से हुई शुरू।

चंपावत:स्वाला डेंजर जोन पर डीएम गंभीर चौड़ीकरण कार्य का किया स्थलीय निरीक्षण, गुणवत्ता एवं समयबद्धता पर दिया जोर

चंपावत:1971 बांग्लादेश की लड़ाई के अमर शहीद हरी सिंह की वीरांगना को भारत व बांग्लादेश सरकार ने किया सम्मानित

: किच्छा:विधायक तिलकराज बेहड़ के धरने के खिलाफ पूर्व विधायक शुक्ला का धरना शुरू किच्छा प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल का चुनाव बना राजनीतिक अखाड़ा 

Laxman Singh Bisht

Wed, Jul 24, 2024
विधायक तिलकराज बेहड़ के धरने के खिलाफ पूर्व विधायक शुक्ला का धरना शुरू किच्छा प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल का चुनाव बना राजनीतिक अखाड़ा किच्छा प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल का चुनाव अब राजनीतिक अखाड़ा बन गया है, अब व्यापारियों का चुनाव न रह कर पूरी तरह से राजनीतिक रूप ले लिया है। सत्ता पक्ष (भाजपा) के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला व विपक्ष (कांग्रेस) के विधायक तिलकराज बेहड़ एक दूसरे के खिलाफ धरने पर बैठ गए है। साथ ही दोनों के बीच जुवानी जंग शुरू हो गई है। मालूम हो कि प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल किच्छा का चुनाव 25 जून को होना था, दो दिन शेष बचे थे कि मामला प्रशासन की गोद मे जाने के बाद उपजिलाधिकारी ने इस चुनाव पर देर रात रोक लगा दी। जिसके बाद सुबह से ही लम्बे समय से तैयारियां कर रहे दावेदार कॉंग्रेस के स्थानीय विधायक तिलकराज बेहड़ के नेतृत्व में उपजिलाधिकारी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए ओर तत्काल प्रभाव से चुनाव कराने की मांग की तथा धरने पर बैठे विधायक बेहड़ को मनाने के लिये मोके पर खुद उपजिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्रा पहुँचे तो उन्होंने उनसे बात न करने की बात कही। जिसके बाद मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार पहुँचे तब भी विधायक बेहड़ न माने ओर उन्होंने धरना समाप्त तब करने की बात कही जब वह तक उपजिलाधिकारी नहीं हटेंगे तब तक धरना चलेगा तथा चुनाव को तत्काल कराने की माँग की। शाम होते ही भाजपा के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला भी व्यापारियों व समर्थकोँ के साथ मैदान में कूद गए तथा तहसील परिसर में टेंट लगाकर धरने पर बैठ गए और उन्होनें भी चुनाव निष्पक्ष कराने की मांग के साथ ही जिला प्रशासन पर अनावश्यक दबाव बनाने के विधायक बेहड़ पर आरोप लगा डाले। उन्होंने कहा कि वह अनावश्यक दबाव किसी भी दशा में बर्दाश्त नही करेंगे। भाजपा के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला व कांग्रेस के मौजूदा विधायक तिलकराज बेहड़ धरने पर डटे हुए है तथा दोनों के बीच जुवानी जंग की तलवारें जमकर चल रही है। वही एसडीएम ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान व्यापारियों के कई गुटो में गतिरोध था उसके निस्तारण होने तक इस प्रक्रिया को रोका गया है तथा शहर की कानून व्यवस्था को बनाये रखने के दोनों पक्षों से बात करके हल निकालने का प्रयास भी किया जा रहा है। फिलहाल पूर्व व वर्तमान विधायक में तलवारों खींची हुई है

जरूरी खबरें