Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

रुड़की:रक्षाबंधन से पहले दो बहनों की हत्या करने वाला भाई गिरफ्तार डबल मर्डर का खुलासा

चंपावत :डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने शासन से की संवाद की अपील: मांगों पर 1 सितंबर से करेंगे सांकेतिक विरोध

लोहाघाट:5 किलोमीटर चलने के बाद हांफी रोडवेज बस 26 यात्री रहे परेशान। बदहाल हालत में लोहाघाट डिपो

लोहाघाट:पासम जूनियर विद्यालय का हाईस्कूल में उच्चीकरण, नरेश जोशी की पहल और ग्राम प्रधान के प्रयास रंग लाए।

चंपावत :गल्लागाँव की प्रियांशी ने पुणे में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड

सूचना

: हल्द्वानी :बनभूलपुरा मे हुए बवाल में चार लोगों की मौत दंगाइयों को गोली मारने के आदेश

Laxman Singh Bisht

Fri, Feb 9, 2024
हल्द्वानी बनभूलपुरा मे हुए बवाल में चार लोगों की मौत पहले से ही हमले की तैयारी में बैठे थे दंगाई अचानक छतो से पेट्रोल बम  और पत्थरों से पुलिस पर किया हमला दंगे में चार लोगों की मौत हल्द्वानी के समुदाय विशेष क्षेत्र बनभूलपुरा  में सरकारी भूमि में बने मदरसे को ढहाने के कारण हुए दंगे में चार लोगों की मौत हो गई है हल्द्वानी हंगामे में सीएम धामी ने उच्च स्तरीय बैठक बुलाते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील करी है और प्रशासन से दंगाइयों से सख्ती से निपटने के आदेश भी मुख्यमंत्री ने दिए हैं वहीं प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में कर्फ्यू लगा दिया है और दंगाइयों को देखते ही गोली मारने के आदेश दे दिए गए हैं और हल्द्वानी की सभी दुकानों व स्कूलों को बंद करने के निर्देश भी प्रशासन ने दिए हैं मालूम हो कल हुए बवाल में 100 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं पुलिस की कई गाड़ियां फूंक दी गई है उग्र भीड़ ने पुलिस पर पथराव किया है बनभूलपुरा थाने को आग के हवाले कर दिया गया पुलिस कर्मियों ने बड़ी मुश्किल से भाग कर अपनी जान बचाई जानकारी के मुताबिक भीड़ पहले से ही तैयार बैठी थी भीड़ ने अचानक छतो से पत्थर और पेट्रोल बम से पुलिस पर हमला कर दिया अचानक हुए हमले से पुलिस कर्मी संभल नहीं पाए वही बनभूलपुरा क्षेत्र को छावनी में बदल दिया गया है दंगे में चार लोगों के मरने की पुष्टी हुई है मामले की उच्च स्तरीय जांच कराई जा रही है सरकार ने किसी भी दंगाई को न छोड़ने के निर्देश दिए हैं दंगे में कवरेज कर रहे कई पत्रकारों को भी चोट आई है आज डीजीपी दंगाग्रस्त क्षेत्र का निरीक्षण करेंगे हल्द्वानी हिंसा के बाद पूरे उत्तराखंड को हाय अलर्ट पर रख दिया गया है सवेरे 8:30 बजे डीएम नैनीताल व एसपी करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस मौत के आंकड़े और बढ़ सकते हैं पुलिस दंगाइयों की पहचान करने में जुट गई है

विज्ञापन

जरूरी खबरें