Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत :डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने शासन से की संवाद की अपील: मांगों पर 1 सितंबर से करेंगे सांकेतिक विरोध

लोहाघाट:5 किलोमीटर चलने के बाद हांफी रोडवेज बस 26 यात्री रहे परेशान। बदहाल हालत में लोहाघाट डिपो

लोहाघाट:पासम जूनियर विद्यालय का हाईस्कूल में उच्चीकरण, नरेश जोशी की पहल और ग्राम प्रधान के प्रयास रंग लाए।

चंपावत :गल्लागाँव की प्रियांशी ने पुणे में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड

दून:प्रदेशभर की सड़कों को दुरुस्त करने के संबंध में कैबिनेट बैठक में हुआ विस्तृत विचार-विमर्श

सूचना

: पंतनगर:तकनीकी खामी के चलते गडकरी का हेलीकॉप्टर नही भर सका उड़ान

Laxman Singh Bisht

Tue, Feb 13, 2024
तकनीकी खामी के चलते गडकरी का हेलीकॉप्टर नही भर सका उड़ान केन्द्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी आज एक दिवसीय दौरे पर उत्तराखण्ड पहुँचे । उत्तराखंड दौरे के तहत गड़करी पंतनगर स्थित एयरपोर्ट पर पहुंचे जहां उनका स्वागत सूबे के मुखिया पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने किया। गड़करी ने पंतनगर एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर से गांधी मैदान टनकपुर में विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्गों का शिलान्यास व लोकार्पण करने जाना था, लेकिन पंतनगर एयरपोर्ट पर दिल्ली से आया हेलीकॉप्टर एयरपोर्ट पर उतर तो गया लेकिन तकनीकी कारण के चलते हेलीकॉप्टर उड़ान नही भर सका। जिसके बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया और आनन फानन में पूरा काफिला रुद्रपुर स्थित पुलिस लाइन के लिये रवाना हुआ। यहां पर पहले से पार्किंग में मौजूद सीएम धामी के हेलीकॉप्टर से केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह एवं केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट रवाना हुए।

विज्ञापन

जरूरी खबरें