Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:5 किलोमीटर चलने के बाद हांफी रोडवेज बस 26 यात्री रहे परेशान। बदहाल हालत में लोहाघाट डिपो

लोहाघाट:पासम जूनियर विद्यालय का हाईस्कूल में उच्चीकरण, नरेश जोशी की पहल और ग्राम प्रधान के प्रयास रंग लाए।

चंपावत :गल्लागाँव की प्रियांशी ने पुणे में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड

दून:प्रदेशभर की सड़कों को दुरुस्त करने के संबंध में कैबिनेट बैठक में हुआ विस्तृत विचार-विमर्श

दून :वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल एवं निर्यात संवर्धन को लेकर मुख्य सचिव ने ली जिलाधिकारियों के साथ बैठक

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : गंगोलीहाट: डूनी मे शराब की दुकान के विरोध में सड़क मे दराती लेकर उतरी महिलाएं दुकान के काम को जबरन कराया बंद ।

Laxman Singh Bisht

Wed, Apr 2, 2025

शराब नहीं विकास दो के लगाए नारेपिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट ब्लॉक की ग्राम पंचायत डूनी में खुल रही देशी शराब की दुकान को लेकर गांव की महिलाओं में आक्रोश फैल गया। आक्रोशित महिलाएं हाथों मे दराती और लाठी डंडे लेकर सड़क में उतर गई। महिलाओं ने पूर्व प्रधान के मकान मे चल रहे शराब की दुकान के कार्य को जबरन बंद करवा दिया। महिलाओं ने उम्मेद सिंह के नेतृत्व में सड़क में उग्र जुलूस निकाला ।इस दौरान कई वाहन सड़क में फंसे रहे। महिलाओं ने कहा हमने सरकार से पानी व गांव में विकास मांगा और सरकार शराब की दुकान खोल कर गांव का माहौल खराब करने की कोशिश कर रही है। महिलाओं ने चेतावनी देते हुए कहा गांव में शराब की दुकान को किसी भी कीमत में खुलने नहीं दिया जाएगा। वह अपने बच्चों का भविष्य बर्बाद नहीं होने देंगे। तथा जो भी व्यक्ति शराब की दुकान के लिए कमरा किराए पर देगा उसका भी सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा। महिलाओं ने कहा सरकार को शराब की दुकान खोलने के फैसले को हर हाल मे वापस लेना होगा अन्यथा उनका आंदोलन जारी रहेगा ।कहा शराब ने पहाड़ को बर्बाद कर दिया है वह अपने गांव व अपने बच्चों का भविष्य बर्बाद नहीं होने देंगी। प्रदर्शन में कमला देवी ,चंपादेवी,नीमा देवी जानकी देवी, देबुली देवी,तारा देवी ,गंगा देवी, रधुली देवी , पूर्व जिला पंचायत सदस्य पूरन सिंह, ग्राम प्रधान प्रशासक संजय कुमार, राजू मेहरा, जीवन सिंह, देव सिंह सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे

विज्ञापन

जरूरी खबरें