रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट में मां गौरा की बिदाई के साथ गौरा पर्व का समापन ।
Laxman Singh Bisht
Thu, Aug 27, 2026
लोहाघाट में मां गौरा की बिदाई के साथ गौरा पर्व का समापन ।

नम आंखों से मां गौरा को कैलाश को किया गया विदा।

चंपावत जिले के लोहाघाट क्षेत्र में पारंपरिक लोक पर्व गौरा व सातु आंठू को धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। सात दिनों तक चले इस पर्व के अंतिम दिन माता गौरा को उनके ससुराल कैलाश को विदा किया । इस दौरान क्षेत्रवासियों ने माता गौरा को अपनी बेटी मानकर भावुक विदाई दी और सुख-समृद्धि की कामना की। लोहाघाट में श्रीमती लीलावती के आवास में वर्ष 2003 से गौरा पर्व का आयोजन किया जाता है। जहा समापन के अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंची पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सुषमा फर्त्याल ने महिलाओं के साथ मां गौरा को बिदा किया। श्रीमती सुषमा फर्त्याल ने कहा लोक पर्व के आयोजन में कुमाऊं की लोक संस्कृति और परंपराओं की झलक देखने को मिलती। यहां निवास कर रहे लोगों ने अपनी संस्कृति और परंपराओं को जीवंत रखते हुए पर्व को पूरे उत्साह के साथ मनाया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन आने वाली पीढ़ी को अपनी लोक संस्कृति से जोड़ने में प्रेरणादायक साबित होंगे। इस दौरान बबीता मेहता, मुन्नी बोहरा ,गीता तिवारी ,भावना ,पूजा धोनी ,सरोज पुनेठा व समस्त महिलाओं ने भजन कीर्तनों का गायन किया। इसके अलावा लोहाघाट के विभिन्न क्षेत्रों में मां गौरा की बिदाई के साथ गौरा पर्व का समापन किया गया।
विज्ञापन