Thursday 27th of August 2026

ब्रेकिंग

देवीधुरा बग्वाल मेले को लेकर पुलिस का यातायात व्यवस्था एवं पार्किंग प्लान जारी

चंपावत:तामली में रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन आचार्य बहनों ने पुलिस कर्मियों को बाँधी राखी

लोहाघाट नगर में निराश्रित गौ वंश जनता के लिए बने मुसीबत। पालिका से कार्यवाही की मांग।

लोहाघाट:मानसून में भी पेयजल के लिए तरसते लोहाघाट के स्टेशन क्षेत्र निवासी।

लोहाघाट में मां गौरा की बिदाई के साथ गौरा पर्व का समापन ।

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट नगर में निराश्रित गौ वंश जनता के लिए बने मुसीबत। पालिका से कार्यवाही की मांग।

Laxman Singh Bisht

Thu, Aug 27, 2026

लोहाघाट नगर में निराश्रित गौ जनता के लिए बने मुसीबत। पालिका से कार्यवाही की मांग।

लोहाघाट नगर में अज्ञात लोगों के द्वारा एक बार फिर से गौ वंशों को निराश्रित छोड़ दिया गया है। निराश्रित गौ वंशों के स्टेशन बाजार और राष्ट्रीय राजमार्ग में घूमने से दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। गौ वंशों के द्वारा फल व सब्जी व्यापारियों को भी काफी नुकसान पहुंचाया जा रहा है साथ ही लोगों के खेतों में घुसकर उगाई गई साग सब्जियों को गौ वंश काफी नुकसान पहुंचा रहे है। लोगों ने कहा निराश्रित गोवंश सड़कों में घूम रहे हैं जिससे दुर्घटनाओं की संभावना बनी हुई है तथा स्कूली बच्चों व राहगीरों को भी खतरा पैदा हो रहा है। लोगों ने गांव वंशों को निराश्रित छोड़ने वाले लोगों का पता लगाकर कार्रवाई की मांग की है। तथा लोहाघाट नगर पालिका प्रशासन से गौ वंशों को गौ सदन छोड़ने की मांग की गई है। वर्तमान में लोहाघाट क्षेत्र में कई गौ वंश निराश्रित घूम रहे हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें