रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट दुर्घटना में मारे गए चालक की अंत्येष्टि में शामिल न होने पर महाप्रबंधक का मंडलीय प्रबंधक को नोटिस
Laxman Singh Bisht
Tue, Jun 9, 2026
लोहाघाट दुर्घटना में मारे गए चालक की अंत्येष्टि में शामिल न होने पर महाप्रबंधक ने मंडलीय प्रबंधक को नोटिस किया जारी।
मंडलीय प्रबंधक आलोक कुमार बनवाल न तो चालक की अंत्येष्टि में शामिल हुए ना उनके परिजनों से मुलाकात की।
मंडलीय प्रबंधक के गैर जिम्मेदारना रवैए पर रोडवेज कर्मियों में गहरी नाराजगी।

उत्तराखंड परिवहन निगम के महाप्रबंधक प्रशासन अनिल सिंह गर्ब्याल ने मंडलीय प्रबंधक (संचालन) टनकपुर आलोक कुमार बनवाल को लोहाघाट में हुई बस दुर्घटना में मारे गए चालक बेनीराम थ्वाल की अंत्येष्टि में शामिल न होने तथा इस दुखद समय में शोका कुल परिवार से मुलाकात ना करने के मामले में कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में महाप्रबंधक ने कहा है 3 जून 2026 को टनकपुर डिपो की रोडवेज बस संख्या uk07pa 3122 के धारचूला से टनकपुर जाने के दौरान प्रातः 10:00 बजे लोहाघाट के रायकोट महर के पास दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक बेनीराम थ्वाल का बस के पहिए के नीचे आने से दुखद निधन हो गया था। नोटिस में कहा गया जबकि मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार द्वारा दिवंगत के परिवार से दूरभाष पर वार्ता कर गहरी संवेदना व्यक्त की गई थी ।इसके अतिरिक्त जिला अधिकारी चंपावत के द्वारा स्वयं दिवंगत चालक के गांव पहुंचकर उनके परिवार से मुलाकात कर शोक संवेदनाएं व्यक्त की गई एवं परिजनों को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया गया था। महाप्रबंधक अनिल सिंह गर्ब्याल ने कहा उनके संज्ञान में आया है कि आलोक कुमार बनवाल मंडलीय प्रबंधक संचालन टनकपुर चालक के अंत्येष्टि में शामिल नहीं हुए ना ही उनके द्वारा मृतक चालक के परिवार को इस दुखद समय में उनसे मुलाकात कर सांत्वना प्रदान की गई ।जबकि स्व0 चालक आपके अधिनस्थ कार्यरत थे एवं निगम परिवार की ओर से मानवीय संवेदना एवं सहानुभूति का परिचय देते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति अपेक्षित सम्मान एवं संवेदना व्यक्त किए जाने का आपका पूर्ण उत्तरदायित्व था। महा प्रबंधक अनिल सिंह गर्ब्याल ने नोटिस के माध्यम से मंडलीय प्रबंधक आलोक कुमार बनवाल को इस संबंध में स्पष्ट करने को कहा गया है कि आप चालक स्वर्गीय बेनीराम थ्वाल की अंत्येष्टि में सम्मिलित क्यों नहीं हुए तथा इस दुखद समय में शोकाकुल परिवार से मुलाकात क्यों नहीं की गई। मंडलीय प्रबंधक के इस रवैए को लेकर रोडवेज कर्मियों में भी काफी नाराजगी है। रोडवेज कर्मियों का कहना है मंडलीय प्रबंधक मानवीय संवेदनाओं को भी भूल चुके हैं।