Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सीएम के कल प्रस्तावित धूरा दौरे की तैयारी का जिलाधिकारी ने लिया व जायजा

रुड़की:रक्षाबंधन से पहले दो बहनों की हत्या करने वाला भाई गिरफ्तार डबल मर्डर का खुलासा

चंपावत :डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने शासन से की संवाद की अपील: मांगों पर 1 सितंबर से करेंगे सांकेतिक विरोध

लोहाघाट:5 किलोमीटर चलने के बाद हांफी रोडवेज बस 26 यात्री रहे परेशान। बदहाल हालत में लोहाघाट डिपो

लोहाघाट:पासम जूनियर विद्यालय का हाईस्कूल में उच्चीकरण, नरेश जोशी की पहल और ग्राम प्रधान के प्रयास रंग लाए।

सूचना

: चंपावत:गो सेवा को समर्पित कर दिया जीवन राकड़ी फुलारा के गिरधर सिंह रावत ने।

Laxman Singh Bisht

Sun, Jan 28, 2024
गो सेवा को समर्पित कर दिया जीवन राकड़ी फुलारा के गिरधर सिंह रावत ने। आज भी ऐसे समर्पित लोग यदा कदा मिल जाते हैं, जो समाज के लिए मिशाल बन जाया करते हैं, चंपावत के राकड़ी फुलारा गांव के गिरधर सिंह रावत जी, जो पिछले 20 सालों से प्रतिदिन 2 घंटे की कठिन पैदल यात्रा के बाद सुदूर गाड़खर्क जाकर गौ माता की सेवा करते हैं, पुन: 2 घंटा सायंकाल को लथपथ कर देने वाली चढ़ाई चढ़कर वापस घर आते हैं। चारों ओर घना जंगल और प्रतिदिन वहां अकेले पद यात्रा करके वापस आना हर किसी के वश में नहीं है। सीमित संसाधनों के बावजूद आज भी रावत 35 गो वंश को पाल रहे हैं, पुराने घर टूट गए हैं, रावत ने बताया विगत सालों में पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी ने 6 लाख रुपए प्रदान कर अच्छी गौशाला बनवाई, परंतु जानवरो के अधिक होने से वहां कम से कम एक और बड़े हाल की जरूरत है, उन्होंने बताया उनके पास गाय से संबंधित प्रतिदिन 5 से अधिक फोन आते हैं, परंतु जगह के अभाव में उन्हें मना करना पड़ता है, उनका कहना है वो और अधिक सेवा के लिए तत्पर हैं, अगर बुनियादी जरूरतें पूरी हो जाएं तो दुगनी संख्या में सेवा करेंगे। वही चंपावत राइडर्स के सदस्यों डा कमलेश शक्टा, श्री विक्रम सिंह, अरुण बोहरा व सोनू गोस्वामी ने कहा वास्तव में आज सुख सुविधाओं के दौर में जहां लोग एक भी गाय पालने में संकोच कर रहे हैं, वहीं रावत जी अकेले इतनी दूर निर्जन स्थान में बड़े ही मनोयोग से गौ पालन कर रहे हैं,  राज्य सरकार और केंद्र सरकार का कोई प्रतिष्ठित पुरस्कार उनको मिलना ही चाहिए। साथ ही उन्होंने सरकार व प्रशासन से गिरधर सिंह रावत के लिए एक अन्य गौशाला तैयार करने की मांग भी करी है ताकि रावत अच्छी प्रकार से और अन्य गौवंश का पालन पोषण कर सके साथ ही उन्होंने क्षेत्र के समाजसेवियों से भी गिरधर सिंह रावत के द्वारा किए जा रहे इस नेक कार्य में उनकी की मदद करने की अपील करी है

विज्ञापन

जरूरी खबरें