Monday 24th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:जनता मिलन में जिलाधिकारी ने फरियादियों की सुनी समस्याएं

बाराकोट:चामी आषाढी मेले का जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया शुभारंभ। निकली भव्य कलश यात्रा।

चंपावत:रीठा साहिब पुलिस की बड़ी कार्यवाही चोरी की 02 मोटरसाइकिलों सहित 02 गिरफ्तार

लोहाघाट:मांगों को लेकर महाविद्यालय की छत में चढ़े छात्र संघ पदाधिकारी। प्रशासन व पुलिस की टीम मौके पर।

लोहाघाट:महाविद्यालय व छात्रों की समस्या को लेकर भूख हड़ताल पर बैठी एबीवीपी व एनएसयूआई।

सूचना

: पौड़ी :निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष माधव अग्रवाल और पूर्व सभासद पति मुरली शर्मा पर हुई गुंडा एक्ट की कार्रवाई। 6 महीने के लिए किया जिला बदर

Laxman Singh Bisht

Thu, Nov 7, 2024
निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष माधव अग्रवाल और पूर्व सभासद पति मुरली शर्मा पर हुई गुंडा एक्ट की कार्रवाई। 6 महीने के लिए किया जिला बदर लक्ष्मण झूला थाना क्षेत्र अंतर्गत स्वर्गाश्रम जोंक के निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष माधव अग्रवाल और पूर्व सभासद पति मुरली शर्मा पर जिला मजिस्ट्रेट पौड़ी आशीष चौहान ने गुंडा एक्ट की कार्रवाई की है। जिला मजिस्ट्रेट ने पुलिस को दोनों आरोपियों को 6 महीने के लिए जिला बदर करने के आदेश भी दिए हैं। जिला मजिस्ट्रेट के आदेश का पालन करते हुए पुलिस ने दोनों आरोपियों के घर नोटिस तामील करा दिए हैं। घर पर मौजूद नहीं होने पर फोन से आरोपियों को जिला मजिस्ट्रेट के आदेश से अवगत भी करा दिया है। दोनों आरोपियों को जिला छोड़ने के लिए भी कहा हैं। जिले में दिखाई देने पर दोनों आरोपियों को पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। पुलिस कप्तान लोकेश्वर सिंह ने बताया कि माधव अग्रवाल और मुरली शर्मा पर लक्ष्मण झूला थाने में कई मुकदमे दर्ज हैं। फिर भी दोनों आरोपी क्षेत्र में लड़ाई झगड़े की वारदातें करने में लगे हैं। जिनकी शिकायत लगातार पुलिस को मिल रही है। इसलिए पुलिस ने दोनों आरोपियों पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई करने की संस्तुति जिला मजिस्ट्रेट को भेजी थी। संस्तुति के आधार पर जिला मजिस्ट्रेट पौड़ी आशीष चौहान ने मुरली शर्मा और माधव अग्रवाल पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई करते हुए उनको 6 महीने के लिए जिला बदर करने के आदेश जारी किए हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें