Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:3 से 5 सितंबर तक होगा भिंगराड़ा का प्रसिद्ध ऐड़ी बालकृष्ण मेला ।भव्य रूप से मनाया जाएगा मेला।

लोहाघाट में मेहनत की भट्टी में तपाकर बेहतर बॉक्सर तैयार कर रहे हैं कैप्टन आनंद महरा।

चंपावत:सीएम के कल प्रस्तावित धूरा दौरे की तैयारी का जिलाधिकारी ने लिया व जायजा

रुड़की:रक्षाबंधन से पहले दो बहनों की हत्या करने वाला भाई गिरफ्तार डबल मर्डर का खुलासा

चंपावत :डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने शासन से की संवाद की अपील: मांगों पर 1 सितंबर से करेंगे सांकेतिक विरोध

सूचना

: शासन ने चम्पावत के सीडीओ आर एस रावत को हटाया संजय कुमार बने नए सीडीओ

Laxman Singh Bisht

Sat, Dec 9, 2023
शासन ने चम्पावत के सीडीओ आर एस रावत को हटाया संजय कुमार बने नए सीडीओ     शासन ने चम्पावत के सीडीओ आर एस रावत को हटा दिया है। सीडीओ को हटाने की वजह का पता नहीं चल पाया है, लेकिन सीएम धामी के विधानसभा क्षेत्र चम्पावत के सीडीओ आरएस रावत को शासन ने अचानक हटा दिया और उन्हें किसी भी जिले का सीडीओ नहीं बनाया गया है। उनकी जगह भेजे गए संजय कुमार सिंह ने सीडीओ के रूप में चम्पावत जिले में पद ग्रहण कर लिया है। चार्ज लेने के बाद सीडीओ संजय कुमार सिंह ने कहा है कि चम्पावत को मॉडल जिला बनाने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए काम किया जाएगा। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने शनिवार को कहा कि ग्राम्य विकास की विभिन्न योजनाओं को अमली जामा पहना कर गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा। नेपाल सीमा से लगे चम्पावत जिले के दूरस्थ गांवों में संचालित विकास योजनाओं पर नियमित रूप से निगरानी रख समय पर काम कराया जाएगा। ग्राम विकास आयुक्त कार्यालय पौड़ी के उपायुक्त परियोजना संजय कुमार सिंह को चम्पावत का सीडीओ बनाया गया है। जबकि चम्पावत के सीडीओ आरएस रावत को यहां से ग्राम विकास आयुक्त कार्यालय स्थानांतरित किया गया है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें