Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:5 किलोमीटर चलने के बाद हांफी रोडवेज बस 26 यात्री रहे परेशान। बदहाल हालत में लोहाघाट डिपो

लोहाघाट:पासम जूनियर विद्यालय का हाईस्कूल में उच्चीकरण, नरेश जोशी की पहल और ग्राम प्रधान के प्रयास रंग लाए।

चंपावत :गल्लागाँव की प्रियांशी ने पुणे में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड

दून:प्रदेशभर की सड़कों को दुरुस्त करने के संबंध में कैबिनेट बैठक में हुआ विस्तृत विचार-विमर्श

दून :वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल एवं निर्यात संवर्धन को लेकर मुख्य सचिव ने ली जिलाधिकारियों के साथ बैठक

सूचना

: चंपावत:आंगनबाड़ी वर्कर्स की मांगों पर सरकार गंभीर: रेखा आर्य

Laxman Singh Bisht

Thu, Mar 7, 2024
आंगनबाड़ी वर्कर्स की मांगों पर सरकार गंभीर: रेखा आर्य आजकल उत्तराखंड में 18 हजार रुपए मानदेय सहित विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ति हड़ताल में चल रही है जिस कारण आंगनबाड़ी केंद्रों में ताले लटके हैं तथा बी एल ओ का कार्य भी काफी प्रभावित हो रहा है वहीं गुरुवार को चंपावत पहुंची बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने कहा धामी सरकार ने हमेशा आंगनवाड़ी वर्कर्स का ध्यान रखा है उनके हित में कई कार्य किए हैं पहले भी उनका मानदेय बढ़ाया गया है मंत्री ने कहा आंगनवाड़ी वर्कर्स 18 से 27हजार रुपया महीना की मांग कर रही हैं जिस पर सरकार गंभीरता से सोच रही है पर सब चीजे राज्य सरकार के वित्तीय संसाधनों पर निर्भर करता है पर आने वाले समय में संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है कभी भी वह समय आ सकता है जब उनके मानदेय में वृद्धि की जा सकती है उन्होंने कहा आंगनवाड़ी वर्कर्स बड़ी कुशलता से विभागीय कार्य के अलावा अन्य कार्य करती हैं जो की सराहनीय है उन्होंने कहा मिनी आंगनवाड़ी वर्कर्स को आंगनवाड़ी वर्कर्स का दर्जा दे दिया गया है जिसका नियुक्ति पत्र 9 मार्च को अपने हाथों से देंगी उन्होंने कहा मोदी सरकार व धामी सरकार उनके प्रति गंभीर है उन्होंने कहा सरकार हर प्रकार से उनके हितों के लिए कार्य कर रही है

विज्ञापन

जरूरी खबरें