Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट में मेहनत की भट्टी में तपाकर बेहतर बॉक्सर तैयार कर रहे हैं कैप्टन आनंद महरा।

चंपावत:सीएम के कल प्रस्तावित धूरा दौरे की तैयारी का जिलाधिकारी ने लिया व जायजा

रुड़की:रक्षाबंधन से पहले दो बहनों की हत्या करने वाला भाई गिरफ्तार डबल मर्डर का खुलासा

चंपावत :डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने शासन से की संवाद की अपील: मांगों पर 1 सितंबर से करेंगे सांकेतिक विरोध

लोहाघाट:5 किलोमीटर चलने के बाद हांफी रोडवेज बस 26 यात्री रहे परेशान। बदहाल हालत में लोहाघाट डिपो

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : गोविंद वर्मा बने नगर पालिका /नगर पंचायत संगठन प्रदेश अध्यक्ष बधाई देने वालों का लगा ताता।

Laxman Singh Bisht

Tue, May 20, 2025

मुख्यमंत्री धामी ने भी दी बधाइयां लोहाघाट नगर पालिका के तेज तर्रार अध्यक्ष गोविंद वर्मा को नगर पालिका नगर/ पंचायत संगठन प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। मंगलवार को देहरादून के नगर निगम सभागार में प्रदेश के समस्त नगर निकायों के मेयर/ अध्यक्ष और नगर पंचायत अध्यक्षों की एक आम बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन के गठन एवं निकायों में आ रही समस्याओं के संबंध में विस्तार पूर्वक चर्चा एवं उनके निदान के संबंध में सुझाव एवं प्रस्ताव रखें गए।बैठक में सर्व सम्मति से लोहाघाट नगर पालिका के युवा अध्यक्ष गोविंद वर्मा को नगर पालिका/ नगर पंचायत संगठन का प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। गोविंद वर्मा को इतना बड़ा दायित्व मिलने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ-साथ सैकड़ो लोगों ने शुभकामनाएं दी। वही नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष गोविंदवर्मा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ-साथ प्रदेश संगठन का आभार जताया है ।वर्मा ने कहा संगठन ने उन्हें जो इतनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है उसके लिए संगठन को धन्यवाद देने के साथ-साथ अपने कर्तव्यों का ईमानदारी के साथ निर्वहन करुंगा। तथा हमेशा संगठन हित में कार्य करूंगा। वही गोविंद वर्मा को जिम्मेदारी मिलने पर लोहाघाट क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है ।सैकड़ो लोगों के द्वारा पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा को बधाइयां दी गई। लोगों ने कहा आज उन्हें काफी गर्व महसूस हो रहा है कि लोहाघाट प्रदेश संगठन का नेतृत्व करने जा रहा है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें