Friday 13th of March 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:निर्माणाधीन क्रिटिकल केयर यूनिट का डीएम ने किया निरीक्षण, एमआरआई मशीन की स्थापना में तेजी लाने के निर्देश

चंपावत के गैस उपभोक्ताओं को बड़ी राहत: अब बिना ओटीपी और ऑनलाइन बुकिंग के भी मिलेगा रसोई गैस सिलेंडर

चंपावत:घरेलू गैस तो मिलेगी पर स्ट्रीट फूड, टी स्टॉल व होटल कारोबारियों की उड़ी नींद।

चंपावत:कांग्रेस की मासिक बैठक। कांग्रेस की रीति नीति को घर-घर पहुंचाएंगे कार्यकर्ता।

टनकपुर:डीएम के निर्देश पर मनिहारगोठ में हुआ राशन कार्ड सत्यापन कार्य

: हल्द्वानी:भगवान श्री कृष्ण के प्यार में दीवानी हुई लड़की ने भगवान श्री कृष्ण से धूमधाम से रचाया ब्याह धूमधाम से निकली कृष्ण कन्हैया की बारात 

Laxman Singh Bisht

Thu, Jul 11, 2024
भगवान श्री कृष्ण के प्यार में दीवानी हुई लड़की ने भगवान श्री कृष्ण से धूमधाम से रचाया ब्याह धूमधाम से निकली कृष्ण कन्हैया की बारात हल्द्वानी में हुई एक अनोखी शादी में जिसमे दुल्हन तो एक लड़की थी पर उसका दुल्हा थे भगवान श्रीकृष्ण यह सादी पूरे शहर में चर्चा का विषय बन गई कहते हैं अगर किसी चीज को दिल से चाहो तो पूरी कायनात उसे तुमसे मिलाने में लग जाती है पर हल्द्वानी की हर्षिका की कहानी थोड़ी अलग है यहां उसे प्यार भी हुआ तो सृष्टि के पालनहार कृष्ण भगवान से और गुरुवार को उसकी शादी भी उसी पालनहार से हो गई जिसे वो पिछले 15 सालों से अपने दिल में छुपाई बैठी थी। आज सुबह साढे़ दस बजे गाजे-बाजे के साथ धूमधाम से बारात आई पूरे विधि विधान के साथ वरमाला और फेरे हुए, लोगों ने शादी की दावत में प्रतिभाग किया और वधु हर्षिका को आर्शीवाद दिया साथ ही शगुन का टीका लगाया। इस अनोखी सादी के गवाह सैकड़ो लोग बने वही दुल्हन हर्षिका ने कहा वह मन ही मन भगवान श्री कृष्ण को अपना पति मान चुकी थी इस शादी से वह काफी खुश नजर आई दुल्हन के लिबास में हर्षिका काफी सुंदर नजर आ रही थी

जरूरी खबरें