Tuesday 14th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:भाजपा की रीति नीति को जन जन तक पहुंचाने के लिए प्रदेश मंत्री निर्मल माहरा को प्रदेश में मिला प्रथम स्थान।

लोहाघाट अस्पताल से चार विशेषज्ञ चिकित्सकों के स्थानांतरण पर भड़के लोहाघाट विधायक

चंपावत:टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में शीश नगर में 50 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन

लोहाघाट विधानसभा का बोलना विकास 15 किलोमीटर दूर जाकर पढ़ाई करने को मजबूर डुंगरा लेटी की छात्र-छात्राएं।

चंपावत:जनता मिलन कार्यक्रम में 82 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर निस्तारण

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : हल्द्वानी:उत्तराखंड में रोजगार की मारामारी बीटेक /पीएचडी/बीएड/एमएससी डिग्री धारक बनी आंगनबाड़ी सहायिका

Laxman Singh Bisht

Wed, Jun 18, 2025

आंगनबाड़ी कार्यकत्री नियुक्ति में पारदर्शिता की मिसाल कायम हुई : रेखा आर्या

हल्द्वानी में आयोजित कार्यक्रम में नैनीताल जनपद की नवनियुक्त कार्यकत्रियों को दिए नियुक्ति पत्र उत्तराखंड में रोजगार को लेकर कितनी मारामारी है इसका उदाहरण आज देखने को हल्द्वानी में मिला जब बीटेक, बी एड,पीएचडी ,एमएससी डिग्री धारक महिलाएं व युवतिययो ने आज आंगनबाड़ी सहायिका के नियुक्ति पत्र बाल विकास मंत्री रेखा आर्य के हाथ से लिए।बुधवार को महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने हल्द्वानी में ब्लाक सभागार में नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। नैनीताल जनपद में कुल 484 पदों की रिक्तियां निकाली थी जिनमें से बुधवार को 36 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और 287 सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र दिए गए। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाकी पदों के लिए भी प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरा करके नियुक्ति पत्र प्रदान करें।इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि इस बार ऑनलाइन प्रक्रिया के जरिए 7000 से ज्यादा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं की जो नियुक्ति हुई है उसमें सरकार ने पारदर्शिता की एक मिसाल कायम की है। भर्ती प्रक्रिया में उच्च शिक्षित लड़कियों और महिलाओं के चयन पर उन्होंने कहा कि अक्सर यह देखने में आता था कि साल 2 साल अपने बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्र भेजने के बाद अभिभावक उन्हें किसी प्री प्राइमरी स्कूल में एडमिशन करा देते थे। अब आंगनबाड़ी केंद्रों में हाइली क्वालिफाइड कार्यकत्री और सहायिकाओं के मौजूद होने के चलते ऐसा नहीं होगा।कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि अब विभाग में आंगनबाड़ी कार्यकत्री व सहायिका के रूप में ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट, बीटेक और एमटेक जैसी डिग्रियां रखने वाली लड़कियां और महिलाएं आ रही हैं। जो हमारे लिए गर्व की बात है जिससे निश्चित रूप से विभाग की कार्य क्षमता और कुशलता में बढ़ोतरी होगी। इस अवसर पर कालाढूंगी विधायक एवं पूर्व मंत्री बंशीधर भगत, दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा, एसडीएम राहुल शाह, डीपीओ अनुलेखा बिष्ट, मंडल अध्यक्ष संदीप सनवाल, अक्षय सुयाल, गोविंद सिंह, मनीष आर्य, भरत बल्दिया, कमल रावत आदि उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें