Tuesday 28th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने लोगों को निशुल्क अधिवक्ता प्रदान करने की दी जानकारी

लोहाघाट:नशा नहीं खेल चुनो थीम पर झूमाधुरी सीजन 6 फुटबॉल प्रतियोगिता जारी।

लोहाघाट:युवा पवन ने टनकपुर से 120 किलोमीटर दौड़कर कर शारदा का जल चढ़ाया हरेश्वर महादेव में।

लोहाघाट: कलश यात्रा के साथ मां अखिलतारिणी मेले का 28 जुलाई को होगा शुभारंभ 29 को होगा मुख्य मेला।

लोहाघाट:गुरुकुलम एकेडमी में छात्र परिषद का गठन, नव-निर्वाचित पदाधिकारियों ने ली नेतृत्व एवं सेवा की शपथ

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : हल्द्वानी:डिस्ट्रिक्ट कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी से हड़कंप जज को ईमेल पुलिस तैनात।

Laxman Singh Bisht

Mon, Feb 16, 2026

डिस्ट्रिक्ट कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी से हड़कंप जज को ईमेल पुलिस तैनात।

सुरक्षा की दृष्टि से कोर्ट परिसर को कराया गया खाली।उत्तराखंड के दो प्रमुख जिला न्यायालय हल्द्वानी और उत्तरकाशी जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया।दोनों न्यायालय में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी गई है ।यहां जिला जज को एक धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ जिसमे कोर्ट परिसर में विस्फोटक लगाए जाने का दावा किया गया। ईमेल में दोपहर 12:15 बजे धमाका होने की चेतावनी दी गई थी। ईमेल के अनुसार धमकी द्रविड़ मुनेत्र कड़गम सरकार द्वारा तमिलनाडु में ईडब्ल्यूएस आरक्षण लागू किए जाने के विरोध के नाम पर दी गई है। ईमेल में ईडब्ल्यूएस रिजर्वेशन को तत्काल रोकने को कहा गया अन्यथा 12:15 बजे विस्फोट की चेतावनी दी गई थी ।पुलिस के अनुसार धमकी देने वाला व्यक्ति डर फैलाने की नीयत से इस तरह का संदेश भेज रहा है ।धमकी मिलते ही हल्द्वानी में प्रशासन और पुलिस अलर्ट हो गई ऐतिहातन पूरे कोर्ट परिसर को खाली कराया गया ।न्यायिक कार्यवाही अस्थाई रूप से रोक दी गई और आम लोगों की आवा जाही पर रोक लगा दी गई ।मौके पर पुलिस बम निरोधक दस्ता और डाक स्क्वाड ने पहुंचकर व्यापक सर्च अभियान शुरू किया ।कोर्ट परिसर के हर हिस्से की गहन तलाशी ली गई। प्राथमिक जाच में सामने आया कि धमकी ईमेल के जरिए भेजी गई और उसमें आपत्तिजनक और भड़काऊ भाषा का इस्तेमाल किया गया है ।साइबर सेल ईमेल के स्रोत और प्रेषक की पहचान में जुटी है ।पुलिस का कहना है कि फिलहाल किसी भी संदिग्ध वस्तु की पुष्टि नहीं हुई है लेकिन सुरक्षा कारणों से तलाशी अभियान जारी रहेगा और व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है ।इधर उत्तरकाशी में भी लगभग यही स्थिति रही वहां भी सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी गई है।

जरूरी खबरें