Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट में मेहनत की भट्टी में तपाकर बेहतर बॉक्सर तैयार कर रहे हैं कैप्टन आनंद महरा।

चंपावत:सीएम के कल प्रस्तावित धूरा दौरे की तैयारी का जिलाधिकारी ने लिया व जायजा

रुड़की:रक्षाबंधन से पहले दो बहनों की हत्या करने वाला भाई गिरफ्तार डबल मर्डर का खुलासा

चंपावत :डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने शासन से की संवाद की अपील: मांगों पर 1 सितंबर से करेंगे सांकेतिक विरोध

लोहाघाट:5 किलोमीटर चलने के बाद हांफी रोडवेज बस 26 यात्री रहे परेशान। बदहाल हालत में लोहाघाट डिपो

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : हरिद्वार:बांग्लादेशी महिला रुबीना गिरफ्तार 10 साल से रूबी बनकर रह रही थी।

Laxman Singh Bisht

Sun, May 18, 2025

हरिद्वार:बांग्लादेशी महिला रुबीना गिरफ्तार 10 साल से रूबी बनकर रह रही थी।हरिद्वार पुलिस ने हर की पैड़ी के पास से बांग्लादेशी महिला को गिरफ्तार किया है। बांग्लादेश की रुबीना पिछले कई सालों से रूबी बनकर रह रही थी। पुलिस द्वारा चलाए जा रहे सत्यापन अभियान के दौरान यह महिला पकड़ में आई है। रुबीना दस साल पहले अपने पांच साल के बच्चे के साथ बांग्लादेश से भारत आई थी। इसके बाद उसने पीलीभीत के संतोष के साथ शादी की थी। दोनों पति-पत्नी हरिद्वार कोतवाली क्षेत्र के रोड़ीबेलवाला में झोपड़ी बनाकर रह रहे थे। इस दौरान महिला ने बड़ी आसानी से लोकल आधार कार्ड और पैन कार्ड भी बनवा लिए। पुलिस जांच में सामने आया है कि महिला बांग्लादेश में स्थित अपने परिवार के संपर्क में थी। पुलिस ने पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें